मुख्यमंत्री से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी गणेश महोत्सव-2026 आयोजन में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। इस मौके पर सांसद राज्यसभा श्रीमती महुआ माजी सहित श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु,गुलशन नंदा एवं अन्य उपस्थित रहे।



