झारखंड आंदोलनकारी शहीद वीरेंद्र भगत की पत्नी एवं नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य निर्मला भगत सहित अन्य ने थामा आजसू पार्टी का दामन

रांची। ग्राम पंचायतों को सशक्त करने से ही गांव का विकास होगा। गांव के विकास की जिम्मेदारी पंचायत प्रतिनिधियों की है। केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और मूलभूत विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को अधिकारियों के साथ समन्वय बिठाकर कार्य करना होगा। आजसू पार्टी गांव की सरकार स्थापित करने एवं ग्राम सभा को मजबूत करने हेतु प्रतिबद्ध रही है और इसी क्रम में हमारी पार्टी आगे बढ़ रही है।

उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं गोमिया के विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने हरमू, रांची स्थित आजसू पार्टी मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही।

मिलन समारोह को संबोधित करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि गांव के विकास में पंचायती राज संस्थाओं की मुख्य भूमिका है। पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम सभा को मजबूत करने तथा जन भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु आगे आकर नेतृत्व देना होगा। पंचायतों के संसाधनों को गांव के विकास में कैसे उपयोग कर सकते हैं, इसका पुख्ता रोडमैप तैयार कर आगे बढ़ना होगा।

आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए निर्मला भगत ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य गांवों का विकास करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं को दोबारा जीवित करने तथा सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज के निर्माण हेतु वे पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। वीर शहीद वीरेंद्र भगत को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले क्रांतिकारियों को अबतक वो अधिकार और सम्मान नहीं मिला, जिसके वे असली हकदार थे। कहा कि आजसू पार्टी ही झारखण्ड की एकमात्र पार्टी है जो यहां के शहीदों और झारखंडवासियों के सपनों के झारखण्ड प्रदेश का निर्माण कर सकती है। आजसू पार्टी ही झारखंडियों को सम्मान दे सकती है क्योंकि ये झारखंडी माटी और संघर्ष से जन्मी हुई पार्टी है।

आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में रातू उत्तरी जिला परिषद सदस्य निर्मला भगत, झारखंड आंदोलनकारी एवं मांडर से जिला परिषद सदस्य के पति जगराम कुजूर, परमेश्वर भगत एवं रबूल अंसारी, इटकी जिला परिषद सदस्य संजय गोप, पूर्व मुखिया रीता भगत, तारूप पंचायत समिति सदस्य सलगी उरांव एवं कृष्णा ठाकुर, तारूप मुखिया बहिलिया कच्छप, वार्ड सदस्य मनबहाल, विमलेश मुंडा, अशोक ठाकुर एवं बंधु महतो, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पा भगत, देवेंद्र पाहन, शशि उरांव, अनु देवी, मुन्नी देवी, सुनील उरांव, लाला उरांव शामिल थे। साथ ही झारखंड आंदोलनकारी संजीत महतो, आदित्य तिर्की जगराम उरांव ने भी आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

मिलन समारोह में मुख्य रुप से आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, महासचिव राजेंद्र मेहता, राँची जिलाध्यक्ष संजय महतो, राँची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष हकीम अंसारी एवं भरत काशी साहू, राँची जिला उपाध्यक्ष नुरुल होदा, राँची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा एवं रांची महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, केंद्रीय कार्यालय सचिव बनमाली मण्डल एवं नईम अंसारी, केंद्रीय महिला संगठन सचिव वर्षा गाड़ी, विजेता वर्मा,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, अखिल झारखण्ड छात्र संघ के प्रदेश प्रभारी हरीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *