अब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को झारखंड भाजपा के नेताओं पर भरोसा नहीं रहा: राकेश सिन्हा

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को अब झारखंड के नेताओं पर भरोसा नहीं रहा इसलिए केन्द्र से नेता भेजे जा रहे हैं। नौ साल भाजपा को जनता याद नहीं आयी अब चुनावी साल में उनको मनाने में जुटे हुए हैं।
राकेश सिन्हा ने कहा कि मोदी जी के नौ साल देश के लोग मुद्रास्फिती, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों का खामियाजा भुगत रहे है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जो जुमलों के दम पर सत्ता में आयी और सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। झारखंड दौरे पर आये भाजपा के केन्द्रीय नेता यह बतायें कि 2022 तक किसानों की आया दुगुनी हुई, हर साल दो करोड़ नौकारियों का वादा क्या हुआ, उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। लोग बैंक के लाइनों में मर गए। इस भयावह दृश्य को देश की जनता भूल नहीं सकती। उन्होंने कहा कि नौ साल जनता की आवाज को उठाने वाले लोगों को दबाव, कुचलो, बुलडोजर चलाओ, ईडी , सीबीआई का डर दिखाओ, अगर सरकार नहीं है तो पैसे के बल पर सत्ता खरीदों और लोकतंत्र की हत्या करो।  यह नौ साल के विफलता का प्रतीक है। जनता अब भाजपा को स्वीकार करने वाली नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *