शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड का प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग प्रारंभ

रामगढ़: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड का प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग,उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा देवघर में प्रारंभ हो गया। यह 17-23 दिसंबर तक होना है।
उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धू कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति प्रो विमल प्रसाद का सारगर्भित उद्बोधन प्राप्त हुआ। विशेष रुप से इस अभ्यास वर्ग के लिए नई दिल्ली से चलकर आए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमान सुरेश गुप्ता जी का पाथेय कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष एवम झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सविता सेंगर जी ने की। न्यास के क्षेत्रीय सहसंयोजक प्रो विजय कुमार सिंह जी ने अभ्यास वर्ग की प्रस्तावना कार्यकताओं के समक्ष रखा। उद्घाटन सत्र को एकफाइ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमन कुमार झा जी ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ पियूष रंजन जी ने दिया। इस अभ्यास वर्ग में झारखंड के १० स्थानों से कुल ५० कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से डॉ धर्मराज कुमार, रांची विश्वविद्यालय से डॉ सुनिल कुमार झा, एकफई विश्वविद्यालय से डॉ मृदांश झा, सरला विरला विश्वविद्यालय से डॉ अमित गुप्ता शामिल हुए। प्रांत टोली के कुल १५ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। रांची, बोकारो, जमशेदपुर,हजारीबाग, धनबाद, दुमका,देवघर, गोड्डा,रामगढ़ और जामताड़ा जिले के संयोजक एवम सहसंयोजक प्रतिनिधि के नाते उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *