महाराष्ट्र में अब देवेंद्र की सरकार, एकनाथ शिंदे को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री पद !

मुंबई : महाराष्ट्र में करीब ढाई साल तक चली उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार बीते बुधवार को सीएम उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद समाप्त हो गई. उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौप दिया. राज्यपाल ने उद्धव को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कार्यवाहक सीएम बने रहने की बात कही.उधर भाजपा खेमे में नई सरकार बनाने को लेकर तैयारी चल रही है.गुरुवार देर शाम तक भाजपा के देवेन्द्र फडनवीस राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.शिवसेना के बागी गुट के साथ मिलकर राज्य में नई सरकार के गठन की तैयारी है।

इस बीच नई सरकार के मंत्रिमंडल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बनेंगे और एकनाथ शिंदे को उपमुख्यमंत्री पद मिल सकता है।

भाजपा खेमे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कुल 20 कैबिनेट मंत्री और 5 राज्य मंत्री हो सकते हैं।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं एकनाथ शिंदे गुट से उनके समेत 9 कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

इस तरह महाराष्ट्र की नई सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत कुल 38 मंत्री हो सकते हैं। शिंदे गुट के उन सभी विधायकों को नई सरकार में मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जो पूर्ववर्ती महा विकास अघाड़ी सरकार में शिवसेना कोटे से मंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *