नेपाल सोनार समाज मोरंग ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को किया सम्मानित

गणादेश रिपोर्टर
जोगबनी:नेपाल सोनार समाज के द्वारा विराटनगर स्थित रामजानकी सेवा सदन मे एक कार्यक्रम में स्थानीय नगरपालिका निर्वाचन में निर्वाचित जनप्रतिनिधि को समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे प्रदेश एक के स्वास्थ्यमन्त्री जयराम यादव प्रमुख अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। सम्मान कार्यक्रम मे विराटनगर महानगरपालिका के नवनिर्वाचित प्रमुख मेयर नागेश कोईराला एवं उप मेयर शिल्पा निराला कार्की और वार्ड अध्यक्ष मे काजीबहादुर बस्नेत, कुमार पोखरेल, बासुबहादुर बस्नेत, जितन थापा, सन्तोष न्यौपाने, हरिश्चन्द्र सहनी मधुबाबु तिवारी,राम पोखरेल, विश्वनाथ प्रसाद भगत, अर्जुन गिरी, तिथेन्द्र न्यौपाने, हिरालाल कामत, सुर्यलाल यादव ,सुर्यनारायण महतो, प्रकाश शाह, उद्धवकुमार भुजेल, मोहम्मद समिम कमर, जितेन्द्रकुमार साह व श्याम घिमिरे को नेपाल सोनार समाज मोरंग के अध्यक्ष महेशकुमार साह स्वर्णकार द्वारा दोसल्ला,फुलमाला के साथ सम्मान दिया गया।कार्यक्रम मे कोरोना महामारी के समय जनसेवा मे लगे छह समाजसेवियों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *