द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर एमपी संजय सेठ ने फोन पर दी बधाई

रांची : झारखंड की पूर्व राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार बनाए जाने पर सांसद संजय सेठ उन्हें बधाई दी है। सांसद श्री सेठ ने घोषणा होने के तुरंत बाद दूरभाष पर बात कर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।
सांसद श्री सेठ ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का इस देश का राष्ट्रपति बनना हर देशवासी के लिए गौरव की बात होगी। यह भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने की दिशा में भाजपा का एक सशक्त कदम है। भारतीय जनता पार्टी ने यह एक बार फिर से प्रमाणित किया है कि इस समाज के हर व्यक्ति की भागीदारी देश के विकास में हो। इनको भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर सांसद श्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा के प्रति आभार जताया है। सांसद श्री सेठ ने कहा कि झारखंड के राज्यपाल के रूप में इनका स्नेह पूरे झारखंड को मिला है। अब राष्ट्रपति के रूप में भी उनका विशेष से झारखंड को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *