हिम्मत था तो पिछले 5 साल का रिपोर्ट कार्ड देते : डॉ गुरु प्रकाश पासवान

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में हिम्मत था तो आज की रैली में पिछले 5 वर्ष का रिपोर्ट कार्ड देते। जनता को बताते कि पिछले 5 साल में उन्होंने झारखंड के लिए क्या किया है। पिछले 5 साल में उनके द्वारा किए गए दावे और वादे सब खोखले रहे। उन्होंने 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। हर साल एक जेपीएससी कराने की बात कही थी। सरकार के मंत्री का कहना है कि अब तक झारखंड में महज जेपीएससी से 400 नीतियां हुई है।
उन्होंने कहा कि उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं था। यही कारण है कि नकारात्मकता के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। वे हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि रैली में मंच साझा करने वाली पार्टियां का भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि मंच साझा करने वाली पार्टियां झारखंड की निर्माता नहीं क्रेता और विक्रेता रही हैं। आदिवासी हित की बात इनके मुंह शोभा नहीं देती है। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी बेटी के बैठने के पर भी उनके नेताओं द्वारा लगातार अपशब्द कहा गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदिवासी बेटी को दिया गया सम्मान सहन नहीं हुआ।
डॉ पासवान ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला सामाजिक न्याय और संविधान की बात करते हैं। कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद ही वहां आदिवासी, दलित और महिलाओं को सम्मान और हक मिला है। आरक्षण लागू हुआ है। उन्हें आत्ममंथन करना चाहिए। बिहार के तेजस्वी यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं आम जनता इस बात को नहीं भूली है कि लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि उनकी लाश पर झारखंड बनेगा उन्होंने कहा कि यहां ड्यूटी सभी पार्टियों में सिर्फ परिवारवाद है बिहार में मुख्यमंत्री लालू बनेंगे। अवसर मिलने पर पत्नी राबड़ी देवी नेता प्रतिपक्ष बनेगी। दोनों बेटा उपमुख्यमंत्री बनेंगे। बेटी राज्यसभा जाएगी। इस बार मौका मिला तो फिर बेटी को ही लोकसभा चुनाव लड़ा रहे हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा को देख लें। स्थापना के बाद से अब तक यह पार्टी परिवार से बाहर नहीं निकली है। आम आदमी पार्टी का भी यही स्थिति है। अरविंद केजरीवाल ही शुरू से अब तक उसके मुख्य संयोजक बने हुए हैं।भारतीय जनता पार्टी वादे के अनुरूप हर वर्ग का विकास की है। मोदी जी के सप्ताह में आने के बाद डॉक्टर अंबेडकर को भारत रत्न दिया गया। उनसे जुड़े हर स्थान को तीर्थ का दर्जा दिया है। सामाजिक न्याय की बात करने वाली कांग्रेस जगजीवन राम, सीता राम केसरी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का भी अपमान की है। डॉ अंबेडकर को सत्ता में रहते भारत रत्न नहीं दिया। कांग्रेस शुरू से सनातन विरोधी रही है। तुष्टिकरण है इनका ध्येय रहा है। आतंकियों के मारे जाने पर उसे सहित का दर्जा दे रहे हैं।

डॉक्टर पासवान ने कहा कि हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल का घोटाला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर यह दोनों जेल में है। संविधान की दुहाई देने वाली पार्टियां न्यायपालिका का अपमान कर रही है। शिबू सोरेन और लालू यादव को जेल में कांग्रेस ने डाला था। मंच पर जुटी पार्टियां जेल में डालने वालों से गलबहियां कर रही है। इन पार्टियों में परिवारवाद और तुष्टिकरण ही समानता है। डॉक्टर पासवान ने कहा कि इस रैली में पार्टियों का चरित्र, चेहरा, संस्कार सब प्रदर्शित हो गया है। लोकतंत्र का महापर्व चुनाव होता है। रैली में शर्मसार करने वाला दृश्य सामने आया है। मर्यादित और असभ्य हरकत की गई। रैली चल रही थी और हिंसा हो रही थी। अपशब्द बोले जा रहे थे। ऐसे में इन लोगों को लोकतंत्र और संविधान पर बोलने का कोई अधिकार नहीं रहा जाता है।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाईक, प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज और चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया सह प्रमुख तारिक इमरान भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *