पंचायत चुनाव का तीसरा चरणः मतदाताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह, 19 जिलों के 70 प्रखंडों में डाले जा रहे वोट

रांचीः झारखंड में हो रहे पंचायच चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 19 जिलों के 70 प्रखंडों में वोटिंग जारी है। मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बूथों में वोट देने के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। कुल 8704 पदों के लिए चुनावी मैदान में 27343 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 4694074 मतदाता वोटिंग करेंगे। 31 मई को मतगणना होगी।
वहीं राजधानी रांची जिले के चार प्रखंडों में चुनाव हो रहा है। ओरमांझी प्रखंड, अनगड़ा प्रखंड, नामकुम प्रखंड और सिल्ली प्रखंड में वोटिंग जारी है। गढ़वा के खरौंधी प्रखंड, केतार प्रखंड, भवनाथपुर प्रखंड, विशुनपुरा प्रखंड, रमना प्रखंड, नगरऊंटारी प्रखंड, सगमा प्रखंड और धुरकी प्रखंड में वोटिंग हो रही है। पलामू के मनातू प्रखंड, तरहसी प्रखंड, नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड, सतबरबा प्रखंड और पांकी प्रखंड में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। चतरा के कान्हाचट्टी प्रखंड, ईटखोरी प्रखंड, म्यूरहंड प्रखंड और गिद्धौर प्रखंड में वोट डाले जा रहे हैं। हजारीबाग के ईचाक प्रखंड, दारू प्रखंड, टाटीझरिया प्रखंड, विष्णुगढ़ प्रखंड, डाड़ी प्रखंड और चुरचू प्रखंड में मतदाता पूरे उत्साह के साथ वोटिंग कर रहे हैं। देवघर के सारवां प्रखंड, सोनाराय प्रखंड, ठाढ़ी प्रखंड, मधुपुर प्रखंड और करौं प्रखंड में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। धनबाद के बलियापुर प्रखंड, कलियासोल प्रखंड और एगारकुंड प्रखंड में मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई है। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। रामगढ़ के पतरातू प्रखंड और रामगढ़ प्रखंड में वोट डाले जा रहे हैं। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड और सेन्हा प्रखंड यानी दो प्रखंडों में मतदान की प्रक्रिया जारी है। गुमला के डुमरी प्रखंड, अल्बर्ट एक्का प्रखंड और चैनपुर प्रखंड में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड और जलडेगा प्रखंड के गांवों में मतदान हो रहा है। लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड, बारियातू प्रखंड और हेरहंज प्रखंडों में आज पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। गिरिडीह के धनवार प्रखंड, बिरनी प्रखंड और सरिया प्रखंड में बंपर मतदान हो रहा है। साहेबगंज के मंडरो प्रखंड, तालझारी प्रखंड और उधवा प्रखंड दुमका के दुमका प्रखंड, मसलिया प्रखंड और रानेश्वर प्रखंड बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड और चंद्रपूरा प्रखंड पश्चिमी सिंहभूम के खूंटपानी प्रखंड, चाईबासा प्रखंड, झींकपानी प्रखंड, तांतनगर प्रखंड और मंझारी प्रखंड सरायकेला खरसांवा के कुचाई प्रखंड, खरसावां प्रखंड, सरायकेला प्रखंड, गम्हरिया प्रखंड और राजनगर प्रखंड और पूर्वी सिंहभूम के बाेड़ाम प्रखंड, पटमदा प्रखंड और पोटका प्रखंड में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *