राजधानी रांची के अलग अलग क्षेत्रों में 500 शिविर लगाकर दस हजार से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ा गया

रांची। कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव ,डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू एवं विनीता नायक की ओर से राजधानी रांची के सभी क्षेत्रों में 500 शिविर लगाकर दस हजार से अधिक लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया गया। पार्टी नेताओं की ओर से 28 नवंबर 2021 बापू वाटिका मोरहाबादी से शुरू सदस्यता अभियान शिविर का समापन आज रांची के रातु रोड में हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने बताया कि उनकी ओर से पूरी राजधानी में परंपरागत तरीके से लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया, इसके तहत चौक-चौराहे, गली-मुहल्लों के अलावा विभिन्न प्रखंडों और पंचायत तथा गांवों में शिविर लगाकर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया गया।आम जनों ने भी कांग्रेस की सदस्यता बनने में रुचि दिखाई एवं बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर आम जनों में गहरा आक्रोश प्रकट किया।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि वर्ष 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ सदस्यता अभियान की शुरुआत की गयी थी। इस अभियान में समाज के विभिन्न वर्गाें के लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम किया, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी, मुस्लिम और महिलाओं की आधी आबादी को जोड़ने का काम किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि 15 अप्रैल को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार सदस्यता अभियान का समापन हो रहा है। उन सभी की ओर से प्रत्येक दिन राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक से लेकर पांच कैंप लगाकर आज 500वां शिविर का आयोजन किया गया, इन शिविर में जो लोग पार्टी के सदस्य बने हैं, उसकी पूरी सूची मुख्यालय को कल पूरे जोशो खरोश के साथ सौंप दी जाएगी।
500 सदस्यता अभियान शिविर को सफल बनाने में सोनी नायक, संजीत यादव,अभिषेक साहू,रंजीत महतो,प्रवीण अनामिया,प्रिंस राज,मंटू वर्मा,सोनू वर्मा, अनिल वर्मा,पप्पू सिंह,सुषमा हेमरोम,रेशमा टोप्पो,पूनम प्रिया,कंचन सिन्हा मुख्य रुप से शामिल. थे।
आज के शिविर में 532 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों में लक्ष्मी पासवान, राजू शर्मा,विनोद गुप्ता, सोनी देवी, छोटू वर्मा,सरस्वती देवी, विजय साहू, खुशबू मेरी टोप्पो, सोनी एक्का, कमलेश्वर सिंह, गुड्डू राय गजेंद्र कुमार,रोहन कुमार, पप्पू एक्का, मंगल मुंडा, पतरस टोप्पो, मंगू राम, ममता रानी, चंचला कुमारी, बालेश्वर प्रसाद, नरेश प्रसाद, लालजी प्रसाद मुख्य रुप से शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *