अमर बलिदान की अमर स्मृति है भगवान बिरसा मुंडा जेल संग्रहालय:दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी द्वारा आयोजित   विकास तीर्थ कार्यक्रम के तहत रांची के पुराना जेल भवन स्थित भगवान बिरसा मुंडा पार्क एवम संग्रहालय का भ्रमण किया।
इस अवसर पर रांची के लोकप्रिय विधायक पूर्व मंत्री, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष श्री सी. पी. सिंह जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के अध्यक्ष के.के.गुप्ता,रांची जिला के प्रभारी सह प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह जी, संचालन कर्ता महामंत्री वरुण साहू, धन्यवाद ज्ञापन कर्ता बलराम सिंह , कार्यक्रम प्रभारी जितेन्द्र सिंह पटेल, राकेश भास्कर, शोभा यादव,बसंत दास, चंद्रप्रकाश, अरविंद सिंह पिंटू, अनिता वर्मा, सुजाता सिंह,आनन्द वर्मा, सुवेश पाण्डेय, सुजीत शर्मा, दीपक साह, निलेश सिंह, सूर्यप्रताप, सुभाष अग्रवाल, कुमार उत्कर्ष  अन्य उपस्थित रहें l

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह ऐतिहासिक शहीद स्मारक झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता केलिए तीर्थ स्थल के समान है।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भाजपा के डबल इंजन की सरकार ने इसे विकसित और महिमा मंडित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भगवान बिरसा के शहादत स्थल को ही विकसित नहीं किया बल्कि उनकी जन्म तिथि को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाकर पूरी दुनिया में झारखंड का गौरव बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा का बलिदान केवल अंग्रेजी दासता के खिलाफ नही बल्कि झारखंड की संस्कृति और पहचान को नष्ट करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ था।
उन्होंने कहा आज भी झारखंड की पहचान और संस्कृति को चोट पहुंचाने वाले तत्व सक्रिय है ।
कहा कि ऐसे तत्वों के मंसूबों को विफल करना ही भगवान बिरसा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विधायक सी पी सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा संग्रहालय सचमुच एक तीर्थ स्थल है क्योंकि यहां आने से देश के स्वाभिमान के लिए अपने प्राणो की बली देने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की अमित स्मृतियां याद आती है यहां सबको आना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने पुरे शहर को विकास कार्यो से चमकाने का कार्य किया वही दूसरी ओर हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में अब तक सर्फ जनता को धोखा देने का काम किया गया। युवा, महिला, किसान, व्यापारी, हर वर्ग को हेमन्त सरकार ने सिर्फ ठगने का कार्य किया। सारी नगरीय सुविधा इस सरकार में चरमरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *