पासवा के आग्रह पर राजधानी रांची के कई निजी स्कूलों ने समय सारणी में किया बदलाव,अब सुबह 6से 10:30 ही चलेगी कक्षाएं

रांची : भीषण गर्मी को देखते हुए राजधानी रांची के कई निजी स्कूलों ने समय सारणी में बदलाव किया है। अब सुबह 6से 10:30 ही कक्षा चलेगी।इसके लिए प्राईवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के मद्देनजर स्कूलों के समय सारिणी में तत्काल बदलाव करने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि सुबह 6 बजे से 10 बजे तक या अधिक से अधिक 10.30 बजे तक ही स्कूल संचालित करने की अधिसूचना जारी किया जाय। जिसे स्कूलों ने मान लिया है। संत फ्रांसिस,संत थॉमस, केरली, डीएवी 5:45 से 8:50, कक्षा 6 12, और एक से पांच तक की कक्षा 6:50 10:05 तक चलेगी।
वहीं आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भीषण गर्मी को लेकर यह सही फैसला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो खुद इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री ने पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में भी चर्चा की थी। लेकिन जिस तरह से हाल के दिनों में राज्य के अधिकांश इलाकों में हीट वेव का असर देखा जा रहा है, लू चलने से स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं, अभिभावक और शिक्षकों तथा अन्य कर्मचारियों को भी परेशानी हो रही है, तो इस पर राज्य सरकार को तुरंत निर्णय लेने की जरूरत है और स्कूल संचालन के लिए समय बदलने का आदेश दिये जाऐं।
पासवा के प्रदेश उपाध्यक्ष लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि देश के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज से कल एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी, उन्होंने बताया कि झारखंड में पिछले दो वर्षाें के दौरान प्राथमिक स्कूल बंद रहने से बच्चों की पढ़ाई को काफी नुकसान हुआ हैं। इसलिए पासवा की ओर से यह आग्रह किया गया जा रहा है कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की जगह समय-सारिणी में बदलाव कर बच्चों को राहत दी जाए।
पासवा के प्रदेश महासचिव डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने उम्मीद जतायी कि शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो की संवेदनशीलता के बाद विभाग जल्द ही स्कूलों के समय सारिणी में बदलाव को लेकर आदेश जारी करने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *