भव्य गंगा आरती से गूंजा मुरहू, उपप्रमुख अरुण साबू के नेतृत्व में छठ पूजा का हुआ दिव्य आयोजन

खूंटी: मुरहु प्रखंड में इस वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर पहली बार भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसने पूरे क्षेत्र का मन मोह लिया। यह आयोजन उपप्रमुख अरुण साबू के नेतृत्व और महेश गुप्ता के संरक्षण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पिंकू, बंटी, शशि कुमार, शशि गुप्ता, शिवकुमार, संजय गांधी और संजय (शिवम साउंड) और अरुण कुमार गुप्ता के सहयोग से पूरे आयोजन में उल्लास और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहा।
गांव की आरती में ब्रतियों ने मां छठ मैया से आशीर्वाद की कामना की और दीपों की लौ से पूरा घाट प्रकाशमान हो उठा।
इस अवसर पर बीडीओ रंजीत सिन्हा ने कहा,

वहीं अंचलाधिकारी ने कहा कि इस भव्य आरती ने सभी लोगों का मन मोह लिया है। जिला परिषद सदस्य नेलानी देमता ने कहा कि कार्यक्रम की रूपरेखा अद्भुत रही और मां छठ का आशीर्वाद हमारे गांव पर सदा बना रहे।
मुखिया ज्योति ने कहा कि पंचायत को मां गंगा और मां छठ अपने आंचल में रखकर सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें।”
कार्यक्रम के अंत में उपप्रमुख अरुण साबू ने सभी ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी श्रद्धा और भावना ही गांव की असली ताकत है। हमें मिलकर अपने गांव को सहयोग और प्रेम की मिसाल बनाना है। मुरहू में इस प्रकार की भव्य गंगा आरती पहली बार आयोजित की गई, जिसने पूरे क्षेत्र में उत्सव और अध्यात्म का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *