चंद्रयान-3की सफलता पर भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा-अपना तिरंगा अब चांद पर लहराने लगा है

रांची: चंद्रयान 3की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडिंग होने पर चारों ओर जश्न का माहौल है। वहीं मंडार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता सन्नी टोप्पो ने इस मिशन के सभी वैज्ञानिकों को बधाई दिया है। साथ ही कहा कि भारत ने आज इतिहास रचने का काम किया है,अपना तिरंगा अब चंद्रमा पर भी लहराने लगा है।भाजपा नेता ने कहा कि चंदा मामा दूर के ,अवलोक कहेंगे चंदा मामा टुर के । भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आज सभी क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु बन जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *