तेजस्वी यादव के कार्यक्रम स्थल का मंत्री संजय प्रसाद यादव ने लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रांची: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रांची के कार्निवल में पांच अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है। कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह राजद के बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया गया है। वहीं झारखंड सरकार में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री संजय प्रसाद यादव ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
मौके पर मीडिया से बात करते हुए मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के पहली बार तेजस्वी यादव रांची पहुंच रहे हैं। उनके स्वागत में पूरे झारखंड के राजद परिवार तैयार है।
झारखंड में राजद कार्यकर्ताओं, पार्टी के कोर कमेटी और पदाधिकारियों के साथ तेजस्वी यादव बैठक कर प्रदेश में संगठन मजबूती और सदस्यता अभियान जोर देने पर विमर्श करेंगे। साथ ही पार्टी के आम कार्यकर्ताओं के साथ वन टू वन कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगे।
मंत्री ने कहा कि 5 को तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत झारखंडी रीति रिवाज के साथ कार्निवल हॉल में 12 बजे से होगा। इस दौरान तेजस्वी यादव के अभिनंदन के बाद वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी को जमीनी स्तर पर शसक्त बनाने के लिए मार्गदर्शन संदेश देंगे। कार्यक्रम स्थल कार्निवल हॉल का निरीक्षण करने पहुंचे पार्टी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव,राष्ट्रीय महासचिव भोला प्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव राजद, विधायक दल नेता सुरेश पासवान, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, प्रवक्ता कैलाश यादव, डॉ मनोज कुमार,विजय राम रंजन यादव, कमलेश यादव, आबिद अली, रामकुमार सिंह यादव ,प्रणय बबलू, चंद्रशेखर भगत सहित कई लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *