कांग्रेस का सात सितंबर को धरना-प्रदर्शन,तैयारी को लेकर हुई बैठक
रांची : राम मंदिर चंदा चोरी और झारखंड के खनिज अधिकारों की लूट के खिलाफ 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन को लेकरमहिला, युवा एवं छात्र संगठनों को व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देशझारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों तथा झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों की कथित लूट के खिलाफ आगामी 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष आयोजित होने वाले राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर मंगलवार को कांग्रेस भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं छात्र संगठन के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 7 सितंबर का कार्यक्रम केवल कांग्रेस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के हक, अधिकार और जनता की आवाज को बुलंद करने का संघर्ष है। उन्होंने कहा कि झारखंड अपने खनिज संसाधनों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देता है, लेकिन राज्य के हितों और अधिकारों को कमजोर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर के नाम पर मिले चंदे में पारदर्शिता और कथित चंदा चोरी के आरोपों का सच जनता के सामने आना चाहिए। आस्था के नाम पर जनता से प्राप्त धन का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए और यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
उन्होंने बैठक में मौजूद युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और छात्र संगठन के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएं। गांव, मोहल्ले, कॉलेज, विश्वविद्यालय और विभिन्न सामाजिक समूहों तक पहुंच बनाकर लोगों को 7 सितंबर के कार्यक्रम के उद्देश्यों से अवगत कराया जाए तथा अधिक से अधिक महिला, युवा और छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
श्री कमलेश ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता के बीच जाएं और उन्हें बताएं कि यह आंदोलन झारखंड के खनिज संपदा पर झारखंड के अधिकार, राज्य के राजस्व हितों की रक्षा तथा जनता के पैसे और आस्था के साथ पारदर्शिता की मांग को लेकर है।प्रदेश कांग्रेस क़े मिडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया की
बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, जनसंपर्क अभियान, संगठनात्मक जिम्मेदारियों तथा अधिक से अधिक लोगों को धरना-प्रदर्शन से जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। सभी संबंधित संगठनों के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को तेज करने का निर्देश दिया गया।
सिन्हा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष होने वाला धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों और झारखंड के अधिकारों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
आज की इस बैठक में रियाज़ अंसारी सुरन राम ,,महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रामा खलखो, मेरी तिर्की, सुंदरी तिर्की, नीतू देवी, युथ कांग्रेस क़ेप्रदेश उपाध्य्क्ष कुलदीप कुमार, राजेश सिन्हा सनी, शिल्पी बर्मा, विनय उरांव, विश्वजीत सिंह, सद्दाम खान,आदि मुख्य रूप से शामिल थे



