मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी निदेशक मिले, युवाओं के कौशल विकास पर हुई बात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में दो महत्वपूर्ण मुलाकातें हुई। आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो० लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री से भेंट की। भारतीय विदेश सेवा अधिकारी अंजू रंजन ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट की।
प्रो० लक्ष्मीधर बेहरा ने मुख्यमंत्री को इस्कॉन रांची द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम 04 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य में युवाओं के कौशल विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। एआई, रोबोटिक्स और आधुनिक तकनीक की उपयोगिता पर भी बात हुई। इन तकनीकों के माध्यम से आर्थिक समृद्धि की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने महामहोत्सव के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर इस्कॉन रांची के पद्मनाभ दास और सुधीर कृष्ण चैतन्य दास भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *