गुजरात में भाजपा की जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

रांची: गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार 7वीं बार भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार पटाखे फोड़ एवम मिठाइयां बांट कर खुशियां मनाई गई।

जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास की जीत है। विकास मॉडल पर जनता  ने पूर्ण भरोसा व्यक्त किया है।
श्री प्रकाश ने इस जीत को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल नेतृत्व एवम गृह मंत्री अमित शाह जी के परिश्रम का परिणाम बताया।

श्री प्रकाश ने गुजरात की जनता के प्रति आभार प्रकट किया।

*भाजपा नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी* ने  कहा कि गुजरात की जनता बधाई की पात्र है जा जिसने मुफ्त की रेवड़ी बांटने,प्रलोभन और छल की राजनीति को ठुकराते हुए सातवीं बार भाजपा पर भरोसा जताया।

उन्होंने ऐतिहासिक जीत केलिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी  जिनपर  जनता का  अपार भरोसा है के साथ ,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का कुशल नेतृत्व एवम गृह मंत्री अमित शाह जी की कुशल रणनीति  केलिए आभार प्रकट करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी एवम प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी गुजरात की जनता को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *