मोब लिंचिंग पर राज्य में कठोर कानून बनना चाहिए : मंजूर अंसारी

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने राज्य में मोब लिंचिंग से पर कठोर कानून बनाए जाने की वकालत की है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मॉब लिंचिंग से जुड़े बिल को तीन बार राज भवन भेजा। लेकिन राजभवन से उसे लौटा दिया गया है। मंजूर अंसारी ने कहा कि मॉब लिंचिंग को लेकर कठोर कानून बने इसके लिए आने वाले दिनों में बोकारो से राजभवन तक 100 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। मंजूर अंसारी ने कहा कि कानून बनाने की मांग को लेकर गए विधायकों से भी संपर्क करेंगे।उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग की नव नियुक्त झारखंड प्रभारी जीनल एन गाला आगामी 18 मई को झारखंड दौरे पर आने वाली है। उनके आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत होगा। इसमें कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस प्रेस वार्ता में रांची महानगर अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हुसैन खान,अख्तर अंसारी सहित की नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *