बरकरगी गांव में पीके ब्रदर्स फूटबॉल क्लब द्वारा मिलन समारोह का आयोजन

खूंटी : खूंटी प्रखंड अन्तर्गत बरकरगी गांव में पीके ब्रदर्स फुटबाल क्लब द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शामिल होकर झारखण्ड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में, खेल सिर्फ मनोरंजक क्रियाकलाप नहीं है बल्कि पुरे लगन, अनुशासन और समर्पण के साथ अगर खिलाड़ी खेलेगा तो वह प्रसिद्धि तो पाएगा ही, आर्थिक रूप से  सम्पन्न भी होगा। खूंटी को हॉकी के नर्सरी के रूप में जाना जाता है, आप जैसे प्रतिभावान खिलाड़ीगण फुटबाल खेल के क्षेत्र में आगे बढ़िएगा तो एक दिन खूंटी को फुटबाल का खान भी कहा जाएगा।

            खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए झारखण्ड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा एवं फुलचंद टूटी द्वारा जर्सी सेट प्रदान किया गया। इस आयोजन में जीवन लकड़ा, सोमा लोहरा, सीनू मुंडा, विशाल सांगा, कीनू पाहन, बिरसा लिंडा, आर्यन सांगा, बुधुआ लकड़ा, दशरथ नाग, लखन लकड़ा, शनिचरवा लकड़ा, गुमान कच्छप, प्रकाश कच्छप, खुदिया पूर्ति, डेविड मुंडा एवं मुंडा उरांव मुख्य रूप से शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *