जिला ग्रामीण कांग्रेस की विशेष बैठक, राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती पर दिया टिप्स

रांची : जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कार्यकारिणी समिति की विशेष बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन प्रेस क्लब, राँची में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने की। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक एवं जिला पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पर्यवेक्षकों की टीमें सभी प्रखंडों का दौरा कर पंचायत एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगी, ताकि संगठन की जमीनी हकीकत का आकलन किया जा सके।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार झारखंड के सभी 25 संगठनात्मक जिलों में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। इनका मुख्य कार्य स्थानीय कार्यकर्ताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों, पूर्व पदाधिकारियों एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श कर उपयुक्त जिला अध्यक्ष का चयन करना और संगठन को सशक्त बनाना है।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद एवं एआईसीसी की कार्यसमिति सदस्य फूलो देवी नेताम ने कहा –
“अहमदाबाद अधिवेशन के बाद कांग्रेस पार्टी ने संगठन सृजन अभियान को पूरे देश में चलाने का निर्णय लिया है। मुझे राँची ग्रामीण का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। मैं पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद करूँगी। इन्हीं विचारों के आधार पर नए जिला अध्यक्ष का चयन होगा। साथ ही कार्यकारिणी समितियों एवं राजनीतिक मामलों की समितियाँ गठित होंगी, जिससे स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर सुव्यवस्थित राजनीतिक चर्चा सुनिश्चित की जा सके।”

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सत्ता का विकेंद्रीकरण करना है, ताकि एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, महिला एवं युवा कार्यकर्ताओं को नेतृत्व का अवसर मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर भाग लें और ऐसे नेताओं को आगे लाएँ जिनमें कांग्रेस की विचारधारा व नेतृत्व क्षमता मौजूद हो।

बैठक में कृषि मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की ने असम दौरे के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहाँ कांग्रेस पार्टी पंचायत स्तर तक बेहद मजबूत है। उन्होंने बताया कि पंचायत स्तरीय रैलियों में लगभग 20,000 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहती है। झारखंड में भी इसी तरह संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, जिला पर्यवेक्षक परविंदर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सृजन अभियान की सफलता के लिए दिशा-निर्देश दिए।

अध्यक्षता एवं संचालन डॉ. राकेश किरण महतो ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा –
“मेरे कार्यकाल में विधानसभा चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन को राँची जिला के ग्रामीण क्षेत्रों की छह में से पाँच विधानसभा सीटों पर विजय मिली। यह हम सभी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस से मिले सभी दिशा-निर्देशों को हमारी जिला इकाई ने सफलतापूर्वक लागू किया है।”

कार्यक्रम में विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, कांके विधायक सुरेश बैठा, मीडीया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी, बेलस तिर्की, सुनील सहाय, माधो कच्छप, राजीव रंजन राजू, नागेंद्र नाथ गोस्वामी, सदन साहू, जाकिर हुसैन, शहीद अहमद, अशोक गुप्ता, श्रवण मुंडा, जमील मल्लिक, सुरजीत शाही, ग्रामीण मीडिया अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, चंद्र रश्मि, अर्चना मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, मेरी तिर्की, सुधा देवी, विनोद सिंह, गुलजाल अहमद, रूस्तम अंसारी, राजेंद्र यादव, मजकुर सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रखंड अध्यक्षों में संजर खान, सहाबीर लोहरा, साबिर अंसारी, तुलसी खरवार, एतवा उरांव, मंगा उरांव, मो. इश्तियाक, कार्तिक चंद्र महतो, रमेश महली, अजगुत महतो, राजकिशोर मुंडा, जयंत बारला, कुशल उरांव, विजय टोप्पो, बलराम साहु एवं मनोहर महतो प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *