जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कटौती से राष्ट्र के समस्त नागरिक को राहत मिलेगी : आनंद कोठारी
रांची :झारखंड एग्रो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद कोठारी ने कहा कि जीएसटी दरों में ऐतिहासिक कटौती से राष्ट्र के समस्त नागरिक को राहत मिलेगी, सभी के मासिक खर्च में कटौती होगी I
टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन , मोटरसाइकिल, कार में जीएसटी के कटौती से इन सभी उत्पादों की मांग में अप्रत्याशित वृद्धि होगी जिससे व्यापार व उद्योग बढ़ेगा और रोजगार का सृजन होगा, राजस्व में वृद्धि होगी I
कृषि उपकरण , सिंचाई उपकरण, ट्रैक्टर में जीएसटी के कटौती से इन सभी उपकरणों की कीमत घटेगी जिससे कृषि यांत्रिकीकरण तेजी से बढ़ेगा और कृषि उपज में वृद्धि होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ होगी I जैविक कीटनाशक में जीएसटी कटौती से इसकी कीमत कम होने से किसान इसका अधिक उपयोग करेंगे जिससे रासायनिक कीटनाशक की खपत में कमी आएगी जिससे रासायनिक कीटनाशक के दुष्प्रभाव में कमी आयेगी, प्रदूषण कम होगा, राष्ट्र के समस्त नागरिक को स्वास्थ्य लाभ होगा I
सूक्ष्म पोषक तत्व में जीएसटी कटौती से इसकी कीमत कम होगी, जिससे इसकी खपत बढ़ेगी और रासायनिक खाद की खपत घटेगी I सूक्ष्म पोषक तत्व का खपत बढ़ने से उपज में वृद्धि होगी और खाद्यान्न अधिक पुष्टिकर होगा जो प्रत्येक नागरिक के लिए स्वास्थ्यकर होगा I
सीमेंट में जीएसटी कटौती से रियल एस्टेट बिजनेस में तेजी आयेगी, अर्थिक गति विधि बढ़ेगी और रोजगार का सृजन होगा I
मोदी सरकार की यह पहल राष्ट्र के चहुंमुखी विकास एवं राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक के जीवन के स्तर को सुधारने में क्रान्ति कारी साबित होगी और इसका अनुकूल प्रभाव दूरगामी होगा I



