ईडी के हत्थे चढ़ा प्रेम प्रकाश नोटों के लिए करता है कछुओं की पूजा

कंबोडिया ब्रिड का मंगवाया था कछुआ, होती थी नोटों की बारिश
वन विभाग का दावाः 20 से 18 नख वाला कछुआ भारत में नहीं मिलता
रांचीः निलंबित आइएएस पूजा सिंघल प्रकरण में ईडी के हत्थे चढ़ा प्रेम प्रकाश तंत्र साधाना भी करता था। वह इसलिए की नोटों की बारिश होती रहे। इसके लिए वह विदेश के कछुआ भी मंगाया था। छापेमारी के दौरान ईडी को कछुआ भी हाथ लगा। जिसे वन विभाग को सौंप दिया गया। वन विभाग के अफसरों ने बताया कि यह कछुआ भारत में नहीं मिलता है। संभावना जताई है कि यह कछुआ कंबोडिया मूल का है। जो काफी बिड़ले से मिलता है। इस कछुए की खासियत यह होती है कि इसमें 20 और 18 नख होते हैं, जो तंत्र साधना के लिए काफी उपयोगी हैं। प्रेम प्रकाश के घर जो कछुआ मिला है उसके 18 नख है। इस कछुए की मांग नवरात्रि से दीपावली के बीच काफी बढ़ जाती है। यह वशीकरण और बेहतर आमदनी के लिए इस कछुए की पूजा की जाती है। यही वजह है कि तंत्र विद्या के सहयोग से ही प्रेम प्रकाश नेता और अफसरों को अपना करीबी बना लेता था. प्रेम में किसी को भी अपने वश में करने की क्षमता भी है। जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश ने कंबोडियम मूल के कुल 11 कछुए मंगए थे. जिसमें से एक कछुआ अपने पास रखा। बाकी अपने करीबी ब्यूरोक्रेट्स, नेताओं को गिफ्ट में दिया। लेकिन अब प्रेम प्रकाश की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कछुआ के फेर में और कौन कौन ईडी के रडार में आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *