डीएसपीएमयू में साइबर क्राइम पर सेमिनार का आयोजन

रांची: विश्वविद्यालय के सभागार में साइबर डिफेंस विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य ने की। अपने उदबोधन में उन्होंने वर्तमान परिवेश में साइबर आतंकवाद और साइबर बिल्डिंग की समस्या पर विस्तृत चर्चा करते हुए इसके दुष्प्रभाव और बचाव के बारे में बताया। सायबर क्राइम से ही संदर्भित एटीएम और बैंकिंग फ्रॉड के हर पहलुओं का उल्लेख किया। मुख़्य वक्ता सायबर विद्यापीठ के अध्यक्ष dr Shashan shekhar Garuryar ने सायबर बैटल वर्ल्ड का उल्लेख करते हुए बताया कि आज वैश्विक स्तर पर पूरी दुनिया डिजिटली स्थान्तरित हो रही है जिसमें भारत भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में है। एक अन्य वक्ता dr बालाजी वेंकटेश्वर ने कहा कि आवश्यकता शोध की जननी होती है और साइबर विषय आज की आवश्यकता है।
इस व्यख्यान के पश्चात सभागार में कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने dr श्रीकुमार मुखर्जी द्वारा लिखित पुस्तक श्री श्री अनुकुलचंद्र के जीवनवृद्धिवादी सिद्धांत का मूलतत्व, एक समाज वैज्ञानिक अध्ययन का लोकार्पण किया। पुस्तक के लेखक श्रीकुमार मुखर्जी वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल, DPS, रांची के सूचना प्रौद्योगिकी संकाय में शिक्षक है। मौके पर अपने उदबोधन में dr शांडिल्य ने कहा कि एक सूक्ष्म अवलोकन से ही पुस्तक के सारतत्व की गहराई के विषय में अंदाज लगाया जा सकता है। उन्होंने इस अवसर पर इस पुस्तक का अध्ययन कर लोगों को इनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की। मौके पर dr सजलेन्दु घोष, dr अनुपम कुमार, dr jp शर्मा, dr INSahu सहित अन्य शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *