हेमंत सरकार के रावण राज्य को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष होगा और तेज: दीपक प्रकाश

हजारीबाग:  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार को समाप्त हो गई।  बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि 15 वर्षों बाद हजारीबाग के ऐतिहासिक भूमि पर हो रहे कार्यसमिति बैठक, पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी सफूर्ती लाएगी। उन्होंने कहा कि यह वही भूमि है जहाँ से बिनोवा भावे ने भूदान आंदोलन और अलग राज्य हेतु झारखण्ड आंदोलन कि शुरुवात हुई। तत्कालीन सांसद रामनारायण सिंह ने अलग राज्य हेतु सदन में प्राइवेट बिल लाया था। ठीक उसी प्रकार से हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प इस बैठाक में और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करना होगा। हेमंत सोरेन की सरकार में राज्य की स्थिति सबसे भयावह हो गई है।

     उन्होंने कहा कि जब जब कांग्रेस और कांग्रेस की समर्थित सरकारे रही है तब तब झारखंड को सर्वाधिक लूटा गया है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार से लेकर उनके अधिकारी, पदाधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने सर्वाधिक आदिवासी मूलवासी को ठगने का कार्य किया है। महापुरुष सिद्धू कानू के वंशज कि हत्या से लेकर आम आदिवासी परिवार कि हत्या व दुष्कर्म पर हेमंत सरकार मौन धारण कर रखी है। उन्होंने कहा की हेमंत सरकार अधिकारियों की एक कौकस बनाकर केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे पैसों को लूटने का काम कर रही है। जल जंगल जमीन के नाम पर सरकार बनाने वाली जल जंगल जमीन के सर्वाधिक लूट में शामिल है। जल जंगल जमीन लूटने के लिए आदिवासियों को विस्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27 महीने में रिकार्ड 4143 लोगों कि हत्या जो प्रतिदिन 5.11 हत्या है, 3741 दुष्कर्म जो प्रतिदिन 4.64 दुष्कर्म है, नक्सल के 766 मामले, अपहरण के 3508 मामले सामने आये हैं। जबकि रघुवर सरकार में हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और नक्सल पर पूर्ण नकेल कसा गया था। उन्होंने कहा कि जनता में जन आक्रोश है जिसका परिणाम है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अब तक सर्वाधिक भाजपा के समर्थित उम्मीदवार चुनाव जीत कर आए हैं।
     साथ ही श्री प्रकाश ने कहा कि मोदी जी का 8 वर्ष का सेवाकाल, सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का रहा। 8 वर्ष के कार्यकाल में 35A, 370, राम मंदिर अभियान समेत कई प्रमुख योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला अर्थव्यवस्था भारत की हो गई है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। आतंकवाद पर नकेल कसा गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ जीतो चुनाव जीतो के संकल्पों को पूरा करने का आह्वान किया।

वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नर सेवा नारायण सेवा पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा है। सात कार्यकर्ताओं कि हत्या कर दी गयी  है। भाजपा इसका बदला लोकतान्त्रिक प्रणाली से लेंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि 30 जून हूल दिवस पर वोटर जोड़ो अभियान चलाया जायेगा और मांडर विधानसभा उपचुनाव और झारखण्ड के सभी 14 लोकसभा सीट भी भाजपा जीतेगी।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं झारखंड प्रभारी दिलीप सैकिया जी ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बेमिसाल 8 वर्ष पूरा हो रहा है, और झारखण्ड जन विरोधी और राष्ट्र विरोधी राज्य सरकार का 3 वर्ष पूरा होने जा रहा है। दोनों सरकार में जमीन आसमान का अंतर है।

श्री सैकिया ने कहा कि हम भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रवादी और नेशन फर्स्ट पार्टी है। और इधर भ्रष्टाचार,वंशवाद से लेकर तुष्टीकरण वाली सरकार है इसे उखाड़ फेंकने का संकल्प लेना है। इस कार्यसमिति बैठक में हम सभी को संकल्प लेना है कि मोदी जी की सरकार बनी 8 वर्ष में जो पॉलिसी बनी उसमे व्यक्ति से बढ़कर राष्ट्र को ध्यान में रखकर बनाया गया।

श्री सैकिया ने कहा कि हेमन्त सरकार ने सत्ता में बैठने से लेकर आज तक जितना पाप किया है उस पाप का प्रायश्चित करना पड़ेगा और इस सरकार का एक्सीडेंटल डेथ निश्चित है।

राष्ट्र और समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के हित के बारे में चिंता करनी है तो एक-एक कार्यकर्ताओं को बड़ा परिवर्तन करना होगा उसके लिए सभी के एक सुर, एक कदम के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी में संपर्क एवं संवाद के मूल मंत्र प्रत्येक नेता-कार्यकर्ताओं को अनुसरण करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी गठन से लेकर आज तक नीति एवं सिद्धान्त एक रही है। इतने बर्षो में पार्टी के इसी विचार ने 2 सांसद से लेकर 303 सांसद तक का सफर तय किया है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 8 वर्ष के शासन में सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण के प्रति कटिबद्व रही है।

सेवा ही संगठन पार्टी का मूल मंत्र है और इस मंत्र को लेकर हम संगठन के माध्यम से जनता के बीच जाकर कार्य करते हैं।

कोरोना काल मे मोदी जी के नेतृत्व में 80 करोड़ गरीब लोगों को गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से पिछले 2 वर्षों से लगातार मुफ्त में अनाज वितरण उनकी गरीब कल्याण की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

दुनिया के सबसे बड़े 150 करोड़ वैक्सीनेशन ड्राइव ने दुनिया के सामने भारत को स्वास्थ के क्षेत्र में मजबूती से अपना प्रभाव दिखाया है।
मोदी सरकार का सोच है कि न कोई भूख से मरे न बीमारी से।

उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ता और सभी कार्यकर्ताओं के लिए कार्य यही मूल मंत्र के साथ पार्टी कार्यकर्ता निर्माण करती है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की इतनी बड़ी फौज है जो पार्टी को राज्य में मजबूत जड़ को दर्शाता है साथ ही मजबूत से मजबूत विपक्षी पार्टी को भी धराशाई करने का दम रखती है।

उन्होंने भाजपा झारखंड प्रदेश को बधाई देते हुए कहा कि हेमंत सरकार के राष्ट्र एवं जनविरोधी नीतियों, भ्रस्टाचार, दुष्कर्म, युवाओं के साथ छल सहित कई मुद्दो को लेकर पार्टी ने विरोध में प्रखंड से लेकर प्रदेश स्तर तक राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ मां भारती को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेने का आह्वाहन किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति बैठक में *प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक व पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने राजनीतिक प्रस्ताव लाया*, जिसके समर्थन में धनबाद के सांसद पीएन सिंह, हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल, सांसद निशिकांत दूबे, अभय सिंह, अनवर हयात, और सूरज मंडल ने अपनी बात रखी। साथ ही सर्व सम्मती से राजनैतिक प्रस्ताव पारित किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में आकंठ भ्रष्टाचार की पर्याय बनी हेमंत सरकार, लूट के लिए रोज बनती बदलती शराब नीति, झारखंड में परिवारवाद का नया चेहरा उजागर, अबुआ राज के बबुआ मुख्यमंत्री के कार्यकाल में जल जंगल जमीन की मची है लूट, भ्रष्टाचार के पोषक हैं राज्य के सत्ताधारी दल, पूरे राज्य में अवैध खनन का संगठित गिरोह सक्रिय, राज्य की लचर कानून व्यवस्था, आदिवासी दलित विरोधी राज्य सरकार, हेमंत सरकार का पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर, महिला और युवा विरोधी सरकार, किसान मजदूर विरोधी सरकार, बुनियादी सुविधाओं की प्रगति अवरुद्ध, लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, राज्य में बिजली पानी को लेकर मचा त्राहिमाम, विकास कार्य ठप और केंद्रीय योजनाओं को लटकाया और भटकाया, झारखंड सरकार के जनविरोधी निर्णय, संवैधानिक संस्थाओं की अवहेलना, तुष्टीकरण की राजनीति की पराकाष्ठा, मॉब लिंचिंग में भी तुष्टीकरण, झारखंड को केंद्र सरकार का लगातार बढ़ता सहयोग पर राज्य सरकार की उदासीनता आदि मुद्दे पर चर्चा हुई।

बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने किया। जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने शोक प्रस्ताव रखा एवं सभी ने खड़े होकर 2 मिनट का मौन रखा।

भारत रत्न प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर, सेना अध्यक्ष विपिन रावत, संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा, अभिनेता ऋषि कपूर, असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई,पूर्व सांसद तथा वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा।

कोविड-19 से दिवंगत प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों की सूची।

पूर्व सांसद सोम मरांडी,पूर्व सांसद देवी धन बेसरा की धर्मपत्नी, राजकुमार लाल, शंकर सिंह, महावीर साहू, रुपेश पांडे, वीरेंद्र कुमार सिंह ,विष्णु कुमार साहू,राजेश कपूर,सूरज कुमार पांडे,राम चंद्र पांडे, धीरेंद्र पासवान, जीतराम मुंडा, बसंत महतो, राजकुमार महतो, गिरजा शंकर प्रसाद, शक्ति साहू, रतनू महतो, बजरंग खत्री, जितेंद्र सिंह, राजकुमार लाल, शंकर सिंह, रामनिवास ओझा, अशोक सिंह, उत्तम राय, मंजू रानी, शंकर सिन्हा,रामबाबू चौधरी, राजेंद्र गुप्ता, बबलू सिंह, नारायण यादव, विनय तिवारी, सूरज कुमार, मैनेजर प्रसाद, हजारी शर्मा, श्याम मुखी, मनीष रजक, राम खिलावन वर्मा, शकुंतला देवी।

*भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत से जनता का हुआ मोहभंग: रघुवर दास*

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यसमिति को सम्बोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार चुनावी वादे को पूरा करने में पूर्णतः विफल रही है। झारखण्ड कि संस्कृति को विदेशियों के हवाले किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के आकंठ में हेमंत सरकार डूब गयी है। भ्रष्ट मुख्यमंत्री हेमंत से जनता का मोहभंग हो गया है। भ्रष्टाचार मुक्त झारखण्ड बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को संघर्ष तेज करने का सलाह दिया है। साथ ही उन्होंने बाकी 8 वर्ष के सेवाकाल में मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान पूरे विश्व में बढ़ा है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस झारखंड का निर्माण भाजपा ने किया था उसे सजाने और संवारने का कार्य मोदी जी ने किया। देश के कई बड़ी योजनाएं भगवान बिरसा मुंडा की भूमि से शुरू किया गया।

*5 जून को बिरसा मुंडा विश्वास रैली होगा ऐतिहासिक: अर्जुन मुंडा*

कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 8 साल के कार्यकाल में विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ा है। गाँवो को लक्ष्य रखकर अंत्योदय के सपने को साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतेत्व में ही भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय महापुरषों के गाथा को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप पहचान दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में साढ़े दस करोड़ आदिवासी परिवार हैं जिन्हे ध्यान में रखते हुए 5 जून को भगवान बिरसा मुंडा कि भूमि पर बिरसा मुंडा विश्वास रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही  उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से केंद्र और राज्य में सरकार बनाने के लिए शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगा।

*झारखण्ड के आदिवासी समाज की संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिलेगी।: समीर उराँव*

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उराँव ने कहा कि राँची में होने वाले आदिवासी महारैली भव्य एवं ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस महारैली में विभिन्न आदिवासी समाज अपने-अपने आदिवासी परिधान, पारंपरिक वाद्य यंत्र नगाड़ा,मांदर, नृत्य मंडली, विभिन्न खोड़हा के टोली के साथ शामिल होंगे।

श्री उराँव ने कहा कि आदिवासी महारैली में पूरे झारखंड की पारंपरिक रंग दिखाई देगी। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न आदिवासी समाज के परिधान एवं खान-पान का प्रदर्शनी भी लगाया जाएगा।

*केंद्र सरकार स्कूल और स्किल पर है केंद्रित: अन्नपूर्णा देवी*

केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 34 वर्षों के बाद मोदी जी ने मैकाले कि गुलाम शिक्षा नीति समाप्त कर नई शिक्षा नीति लाया जिसमें मातृभाषा, क्षेत्रीय भाषा, स्किल डेवलपमेंट को केंद्रित किया गया है। स्कूल और स्किल को फोकस्ड किया गया है। उन्होंने कहा कि भारत के बढ़ते कदम से दूसरे देशों में तिरंगा का सम्मान बढ़ा है।

कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा भाजपा *विधायक दल के नेता एवं प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी* ने कहा कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने जल, जंगल और जमीन एवं सीएनटी-एसपीटी के नाम पर आदिवासियों को बरगलाकर सत्ता हासिल किया। लेकिन आज हेमन्त सरकार में सत्ता में बैठे हुए लोग एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता दोनों हाथों से झारखंड को लूटने का काम कर रहे है।

उन्होंने कहा कि हेमंत राज में माफिया दोनों हाथों से पहाड़ो को खोखला कर खनिजों को लूटने में लगे है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आदिवासी के नाम पर राजनीति करके सत्ता प्राप्त किया लेकिन आज एक भी आदिवासी उनके इर्द-गिर्द नही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी के नाम सिर्फ हेमन्त सोरेन ने सिर्फ अपने परिवार, सगे संबंधी को फायदा पहुँचाया है।

उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार में एक भी आदिवासी युवा को न माइंस मिला है ना कोई ठेकेदारी। ये दोनों ही काम राज्य में बिचौलियों कर रहे है।
हेमन्त सरकार में सबसे ज्यादा आदिवासी बच्चियों एवं महिलाओं का दुष्कर्म हुआ है ,जो राज्य को शर्मसार किया है।

*संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह* ने  आगामी कार्यक्रम एवम सांगठनिक विस्तार* पर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमे आदर्श संगठन की रचना खड़ी करनी है। प्रदेश समिति से लेकर पन्ना समिति की मजबूती ही मजबूत संगठन एवम आदर्श संगठन की पहचान है।

उन्होंने कहा कि बूथ समिति को सक्रिय बूथ समिति में बदलना है।जहां सभी सांगठनिक कार्यक्रम स्वतः स्फूर्त तरीके से होने लगे।

उन्होंने मोदी सरकार के 8वर्ष के अवसर पर होने होने सांगठनिक कार्यक्रमो की विस्तार से चर्चा की।जिसमे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान,बूथ सशक्तिकरण अभियान ,लोकसभा प्रवास अभियान जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

उन्होंने 1से 15 जून तक समाज के विभिन्न वर्गों ,समुदायों के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रमो की चर्चा की जिसमे पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित सांसद, विधायक एवम जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

*क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी* ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा भारत के इतिहास में भाजपा के राजनीतिक सफलता का इतिहास निकाला जाएगा जो कांग्रेस जैसी पार्टी को पछाड़ कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई उसमे भाजपा की इस तरह की कार्यसमिति बैठक की बड़ी भूमिका रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्तकर्ता छोटे-छोटे कार्यक्रम के माध्यम से नए कार्यकर्तओं को जोड़ने का कार्य करें। कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनता को जागरूक करने का कार्य किया है लेकिन और भी जागृत करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ता  लाभार्थी के बीच में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के  बारे में विस्तार से चर्चा करें।

उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले ऐसे समूह जो लगातार समाज के क्षेत्र में कार्य करते हैं उनके बीच में भाजपा के कार्यकर्ताओं की पकड़ हो या वैसे कार्यकर्ताओं को अपने विचारों को बताते हुए जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा लोगों को बार-बार स्मरण कराया जाय ताकि लोगो को पता चले कि हमने देश और समाज और गांव, गरीब और किसान के लिए क्या क्या लाभकारी योजनाएं दिया है।

श्री नागेंद ने कहा कि 2050 तक भारत विश्व शक्ति बन जाएगा लेकिन विश्व शक्ति बनने के रास्ते में राष्ट्र विरोधी शक्तियों के साथ साथ अन्य कई बाधाएं है, जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को दूर करना है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें जागृत करने का कार्य करे।उन्होंने कहा कि देश मेरा है और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के कंधो में बड़ी जिम्मेवारी है कि वह भारत को विश्व शक्ति बनाने में उनकी भूमिका सुनिश्चित करें।

इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर व वन्दे मातरम गान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसके बाद अतिथियों का परिचय और स्वागत किया गया। अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विधायक दल बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राष्ट्रीय मंत्री व रांची की मेयर आशा लकडा, एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद समीर उरांव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह को जिला अध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता जिला महामंत्री विवेकानंद सिंह दामोदर सिंह सुनील साह, प्रमोद गुप्ता आदि ने अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ,शॉल एवं भगवतगीता देकर स्वागत किया जबकि स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने दिया।  कार्यक्रम में प्रदेश के पदाधिकारी, विधायक और सांसद शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *