लोकहित अधिकार पार्टी ने की सामाजिक न्याय रथ यात्रा की तैयारी पर बैठक

रांची: भामाशाह नगर कांके होचर पंचायत सचिवालय परिसर में जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में लोकहित अधिकार पार्टी की सामाजिक न्याय रथ यात्रा की तैयारी पर बैठक हुई।
मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा लोकहित अधिकार पार्टी देशव्यापी निःशुल्क शिक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था लागू कराने के साथ झारखंड सहित पूरे देश में सामाजिक न्याय एवं असंख्य दबे कुचले वंचित शोषित उपेक्षित वर्ग जिन्हें आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी राजनीतिक भागीदारी से दूर रखा गया, झारखंड के साथ पूरे देश में जाति जनगणना कराकर आबादी के अनुसार हिस्सेदारी दिलाना पार्टी की प्राथमिकता होगी।
इसकी शुरुआत रांची जिला से एक नवंबर 2023 से लेकर 22 दिसंबर 2023 तक निरंतर सामाजिक न्याय रथ यात्रा के माध्यम से गांव-गांव में व्यापक रूप से जन संपर्क जागरूकता अभियान पार्टी के नेतृत्व में चलाया जाएगा।
बैठक को जिला के मुख्य सलाहकार जनक प्रजापति, जिला संयोजक अजीत कुमार साहू, लालू महतो, कुंज बिहारी, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर दानेश्वर साहू, कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक, प्रखंड अध्यक्ष देव पूजन ठाकुर, पार्वती देवी, सुग्गी देवी, कशीला देवी,सत्यानंद उरांव, बालमुकुंद मुंडा, अघनू मुंडा, उप मुखिया जितेंद्र कुमार साहू, मंत्री संजय लोहरा, संजीब घोष, विक्रम सिंह, रामसूरत साहू, देवा नायक, राजकुमार मुंडा, सुबोध कुमार, दीपक कुमार एवं राजकुमार लोहरा ने भी संबोधित किये।
तैयारी बैठक में जनक महतो, राजकुमार, अशोक लोहरा, बेनी साहू,मनीष कुमार नायक, मुकेश प्रजापति, रामजतन साहू, आकाश लोहरा, बाबूलाल साहू, अनिल कुमार, विजय साहू, हरि कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *