राजधानी में शारदीय नवरात्र की तैयारी शुरू

रांची : राजधानी रांची में शारदीय एवं दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में भुताहा तालाब स्थित श्री दुर्गा दुर्गा पूजा समिति भुताहा तालाब द्वारा संस्था के मुख्य संरक्षक एवं संरक्षकों के द्वारा बात चित कर के मूर्तिकार को 2023 के लिए मूर्ति का स्वरुप और मूर्ति निर्माण के लिए सहयोग राशि दिया गया।श्री दुर्गा पूजा समिति के आयोजक संजय सिंह (लल्लू सिंह) ओर गणेश सिंह कि और से राजधानी के प्रशिद्ध शिल्पकार रामलाल को इस वर्ष होने वाले दुर्गा पूजा का आयोजन को लेकर प्रतिमा निर्माण करने का प्रारूप सौंपा। साथ ही मुख्य संरक्षक एवं संरक्षक मंडली के द्वारा अग्रिम राशि देकर प्रारूप के तर्ज पर प्रतिमा निर्माण करने को कहा गया। लल्लू सिंह ने बताया कि मां की कृपा से इस बार समिति की ओर से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन करने का निर्णय लिया है इसको लेकर अभी से ही तैयारी शुरू कर दी गई है इस वर्ष 20 अक्टूबर से नवरात्र प्रारंभ हो जाएंगे इस वजह से अभी से ही पूजा के लिए तैयारी की जा रही है उन्होंने बताया कि प्रतिमा के अलावा पंडाल का प्रारूप विद्युत सज्जा साउंड सिस्टम सहित सभी संबंधित लोगों को एडवांस देकर अग्रिम बुकिंग कर दी गई है इस बार मां की कृपा से भव्य रूप में मां भवानी के दर्शन भक्तों को होंगे।
साथ ही प्रतेक शनिवार कि तरह इस शनिवार को भी श्री चैती दुर्गा मंदिर में मुख्य संरक्षक के द्वारा खिचड़ी का भोग लगाया गया।मंदिर के पुजारी सुभाष मिश्रा जी के द्वारा भोग लगाया गया।श्री चैती दुर्गा मंदिर में खिचड़ी, अचार, चिप्स और चोखा इत्यादि प्रमुख रूप से थे।
इसमें मुख्य रूप से उपस्थित महासमिति के मुख्य संरक्षक श्री किशोर साहू, श्री रमेश सिंह,श्री उदय साहू,श्री संजय सिंह (लल्लू सिंह),श्री गणेश सिंह, श्री दीपू सिंह,श्री प्रदीप गुप्ता,श्री उमंग सुल्तानिया,श्री मेहंन्द्र वर्मा,श्री विकाश पांडे, श्री नन्द किशोर सिंह चंदेल,श्री प्रणीत कुमार,श्री श्याम सुन्दर मोदी,श्री राहुल सिंह,श्री विशाल कृष्णा,श्री शेखर गुप्ता,श्री दिलीप गुप्ता,श्री राजू चौरसिया,श्री महेंद्र वर्मा, श्री जय कांत चौधरी,श्री नमन भारतीय (गुल्लु),श्री राहुल रजक,श्री संजय तिवारी,श्री करण सिंह,श्री मोहित रजक, आयुष रजक (पवन),अमन वर्मा,आकाश रजक,अभिषेक रजक (बाबू),अर्जुन सिंह, रोहन सिंह, आशीष रजक, प्रियांशु वर्मा, सौरभ रजक, शेखर रजक, आयुष वर्मा, यश वर्मा, समीर नायक आदि उपस्थित थे।
यह जानकारी महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *