चुनावी वायदे को पूरा करने का कार्य करती है कांग्रेस : आलमगीर आलम 

ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का दिया आश्वासन

राजरापा,चितरपुर

रजरप्पा :चितरपुर बाजार टांड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद ग्रामीण विकास, पंचायती राज, संसदीय कार्य मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का भव्य रूप से स्वागत किया गया। मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपने चुनावी वायदे को पूरा करने का काम करती है। सरकार बनने के बाद अबतक 80 प्रतिशत किसानों का ऋण माफ किया गया। इसके अलावे  पुरानी पेंशन लागू करने, मनरेगा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि करने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लाने का काम किया। साथ ही मुखिया के साथ अब पंसस को भी योजनाओं को संचालित करने का अधिकार दिया गया। इसके अलावे मनरेगा कर्मियों का मानदेय बढाने का भी कार्य किया गया। जल्द ही 

बालू घाट नीलामी कर पुरानी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा

इसके अलावे छोटी छोटी समस्याओं को 12 से 22 तक सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याओं को सलटाने का कार्य ऑन द स्पॉट किया जाएगा।  उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा कर अंग्रेजो को भागने का काम किये। उसी तरह राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर साम्प्रदायिक भाजपा को भगाने का काम करेंगे। 

कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, प्रदेश प्रवक्ता शमशेर आलम, बोकारो जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी, रामगढ़ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमाल शहजादा, वरिष्ठ नेता शांतनु मिश्रा, बलजीत सिंह बेदी, सीपी संतन, दुलमी पार्षद प्रीति दीवान आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान व संचालन चितरपुर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह ने किया। 

लोगो की समस्याओं से अवगत हुए मंत्री आलमगीर आलम 

सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान मंत्री आलमगीर आलम ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान सभी लोगों ने अपनी अपनी व क्षेत्र की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। जनता की समस्याओं को सुनकर उन्होंने उनकी हर समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी नेता व कार्यकर्ताओं को संगठन की  मजबूती पर कार्य करने का निर्देश दिया।  

इनकी रही उपस्थिति 

मौके पर बजरंग महतो, बुलंद अनवर, जनार्दन पाठक, जाकिर अख्तर, पंकज तिवारी, योगेंद्र उपाध्याय, किशोरी प्रसाद, एहसान उल्लाह, प्रकाश करमाली, संतोष सोनी, अमीरुन निशा, झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो, सालिक अहमद, मुखिया मो फिरोज, कुलदीप सिंह, उप प्रमुख अरशद उल्लाह, सनाउल्लाह, मो साजिद, मो आसिफ सहित कई मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *