उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की हुई समीक्षा बैठक

खूंटी: उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। अवैद्य खनन  एवं परिवहन की रोकथाम की दिशा में संबंधित अधिकारियों द्वारा किये कार्रवाई की समीक्षा की गई। मौके पर अधिकारियों को  सघन एवं नियमित जांच अभियान चलाने का  निर्देश दिया गया।।
इस दौरान उपायुक्त द्वारा मुख्य तौर पर अवैध खनन   एवं परिवहन से संबंधित  प्रतिवेदन की समीक्षा की गई।  जिले के विभिन्न अंचलों  में होने वाले अवैध खनन एवं परिवहन की रोकथाम हेतु  की गयी कारवाई की समीक्षा की गयी।  उन्होंने अंचलाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों  को  अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने हेतु  संबंधित क्षेत्र के  मार्गों  पर सघन जांच  अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि एनजीटी  के के आदेश के आलोक में कारवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

समीक्षा के दौरान  जिला खनन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अबतक कुल 61 प्राथमिकी दर्ज की गयी है। नामजद अभियुक्तों की संख्या 54 तथा प्राथमिकी दर्ज वाहनों की संख्या 66 है। साथ ही  57.07 लाख रूपये दंड शुल्क की वसूली की गयी। वहीं खनन पट्टा, क्रेशर अनुज्ञप्ति एवं ईट्ट भट्ठा  निरीक्षण के दौरान 34.56 लाख रूपये राशि की वसूली की गयी।  उन्होंने बताया कि 46,50,000 रुपये की राशि अवैध खनिज भंडारण की नीलामी से राजस्व की प्राप्ति  हुई है।
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि पिछले एक महीने के दौरान पत्थर एवं बालू के अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध 07 अभियुक्तों के खिलाफ  प्राथमिकी दर्ज की गयी। साथ ही 10 वाहनों के खिलाफ भी  प्राथमिकी दर्ज हुयी तथा 27.20 लाख रूपये दंड शुल्क की वसूली की गयी।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने  जिला टाॅस्क फोर्स को निर्देश दिया कि  जिले में अवैद्य खनन, भंडरारण एवं परिवहन को रोकने हेतु वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, प्रखंडों के अंचलाधिकरी  आपस में समन्वय स्थापित कर औचक छापेमारी करें  ताकि अवैध खनन करने वाले लोगों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने निर्देश दिया कि इस दिशा में आवश्यक रूप से छापामारी अभियान चलाया जाना चाहिए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध त्वरित विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाय।
उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अवैद्य खनन एवं खनिज परिवहन करते वाहनों का औचक निरीक्षण किया जाय और विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, डीडीसी नीतीश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत सचान, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, खान निरीक्षक, मोटर यान निरीक्षक, खूंटी  सहित सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *