सकारात्मक चिंतन करने से मनुष्य खुशहाल जीवन जी सकता है:- ब्रह्माकुमारी रंजु दीदी

पटना: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय तूनियाही रोड, भीरखि-25 मधेपुरा के तत्वधान में स्थानीय सुख शान्ति भवन में सम्पूर्ण ब्राह्मणवत्स को और मंडल कारागार(सुधारगृह) मधेपुरा में ब्रह्माकुमारी बहनों ने 615 सय कैदी बन्दी लगायत जेलर सुमित कुमार जी और सहायक अधीक्षक पूजा कुमारी सहित संपूर्ण पदाधिकारियों औऱ कैदी बन्दियोंको नैतिक शिक्षा बिषय पर प्रशिक्षण देकर सभी के कलाई में राखी बाद भव्य रूप में अलौकिक रक्षाबंधन का कार्यक्रम किया संपन्न ।

रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए सेवा केंद्र प्रभारी राजयोगिनी रंजु दीदी जी ने कहीं कि रक्षाबंधन सभी पर्वों में एक अनोखा पर भी नहीं बल्कि भारत की संस्कृति तथा मानवीय मूल्यों को उजागर करने वाला अनेक आध्यात्मिक रहस्य को प्रकाशित करने वाला और भाई बहन के वैश्विक रिश्ते की स्मृति दिलाने वाला एक परमात्मा उपहार है। इस पर्व पर रक्षा सूत्र बांधने से पूर्व बहन अपने भाई के मस्तक पर चंदन का तिलक लगाती है। जो शुद्ध ,शीतल और सुगंधित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। तिलक दाएं हाथ से किया जाता है। तथा राखी दाएं हाथ पर बांधी जाती है। यह विधि हमें यह प्रेरणा देती है, कि हम सदा राइट अर्थात सकारात्मक चिंतन करते हुए राइट अर्थात श्रेष्ठ कर्म ही करें। जिससे आत्मा कनिष्ठ परिणामों से दुखी व शांत होने से सुरक्षित रहेगी। मिठाई खिलाने के पीछे भी मन को और संबंधों को मीठा बनाने का राज भरा है।
उन्होंने कहा कलाई पर बाधने बाले कच्चे धागे में विश्व के नवनिर्माण के 5 सूत्र समाए हुए हैं.. स्नेह सूत्र, रक्षा सूत्र, ईश्वरीय सूत्र, परिवर्तन सूत्र, पवित्रता सूत्र।

मनोविकार ही मानव के जन्मजात शत्रु है:- रागिनी रानी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधेपुरा राजद जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ )सह वरिष्ठ समाजसेवी रागिनी रानी डॉली दीदी जी ने अपने
उदबोधन में कहा की ज्ञान की कमी के कारण वर्तमान समय मानव के अंदर काम, क्रोध, लोभ, मोह ,अहंकार, ईर्ष्या, घीरना ,नफरत आदि राक्षसी प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। जिसका कारण समाज में दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने बताया अगर हमने अपने भारतीय पुरानी सभ्यता, संस्कार, परंपराएं, पूर्व जनों की संस्कृति, सत्संग के माध्यम से फैलाई नहीं तो इस समाज में चलना ,रहना, बैठना ,उठना जीना बड़ा कठिन महसूस होगा ।उन्होंने जीवन मे सत्संग का महत्व बताते हुए कहा कि सत्संग के द्वारा प्राप्त ज्ञान ही हमारी असली संपत्ति है। सत्संग के माध्यम द्वारा प्राप्त शक्तियां, सद्गुण, विवेक द्वारा हम अपने कर्मों में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि सत्संग द्वारा प्राप्त शक्तियां, सद्गुण की कमाई को ना तो चोर लूटता है, ना ही आग जलाती है ,नहीं पानी डूबाता है ।यह तो हमारे साथ जाने वाली असली संपत्ति है।इसका प्राप्त करने से ही जन्म जन्मांतर हम महान बन सकते हैं। ऐसे कमाई को प्राप्त करने के लिए भी हम अपना समय देना चाहिए। सत्संग से प्राप्त ज्ञान द्वारा ही हम अपने जीवन को सकारात्मक बना कर तनावमुक्त जी सकते हैं।

समाजसेवी विनय वर्धन उर्फ खोखा यादव जी ने अपने उदबोधन देते कहा कि वर्तमान की इस तनावपूर्ण युग में स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा इस धरती पर अवतरित हो चुके हैं सहज ज्ञान और राजयोग के अभ्यास द्वारा और सकारात्मक विचार की कला द्वारा तनाव मुक्ति का जीवन सिखा रहे हैं उन्होंने बताया कि राजयोग के अभ्यास द्वारा हम अपने इंद्रियों को काबू में ला सकते हैं ।मन के सकारात्मक विचार द्वारा अपने मनोबल को आत्मबल को बढ़ा सकते हैं।

ब्रह्माकुमारीज संस्थान मधेपुरा के राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दुर्गा दीदी जी ने राजयोग के विधि बताते हुए कहा कि स्वयं को आत्म का निश्चय कर चांद ,तारागन से पार रहने वाले परम ज्योति परमात्मा को मन बुद्धि से याद करना ।उनके गुणों का गुणगान एवं उपकारों में खो जाना ही राजयोग है। उन्होंने बताया कि जब तक हम परमात्मा के शरण में नहीं जाते हैं। तब तक विकारों से छुटकारा मिलना मुश्किल है। उन्होंने बताया है कि मनोविकार ही मानव के जन्मजात शत्रु है।

जेलर सुमित कुमार जी ने ब्रह्माकुमारीयों के द्वारा किए गए कार्यों का सराहना किया।

उक्त कार्यक्रम का संचालन ब्रह्माकुमार किशोर भाई जी ने किया।मौके पर मधेपुरा राजद जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) रागिणी रानी उर्फ डाली दीदी, समाजसेवी बिनय वर्धन उर्फ खोखा यादव,आयोध्या भाई जी,ओम प्रकाश भाई,
प्रो सतीश कुमार सिंह,बिजय वर्धन,राज कुमार अग्रवाल,समाज सेवी पप्पू यादव,ब्रह्माकुमारी दुर्गा दिदी ,ब्रह्माकुमारी बिना बहन,मौसम बहन,मीरा देबि, बिभा देवी, ब्रह्माकुमार किशोर भाई इत्यादि सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *