खूंटी में विधिक सहायता सप्ताह का शुभारंभ

खूंटी: नालसा एवं झालसा रांची के निर्देशन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष,खूंटी  के मार्गदर्शन में डालसा के सभागार 03 से 9 नवंबर तक चलने वाला विधिक सहायता सप्ताह का शुभारंभ हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने उपस्थित लोगों को कहा कि यह विशेष अभियान पूरे एक सप्ताह तक जारी रहेगा और इसका समापन राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस जो 09 नवंबर को मनाया जाता है, को किया जाएगा। 09 नवंबर को ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार कानून, 1987 लागू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक न्याय प्रदान करना है। खासकर वैसे लोग जिन्हें आर्थिक विपन्नता के कारण न्याय से वंचित हो जाते हैं तथा जिन्हें आज भी भेदभाव का शिकार होना पड़ता है, वैसे लोगों को न्याय प्रदान करना इस सप्ताहिक कार्यक्रम का उद्देश्य है। वैसी संस्था जो वंचित लोगों तक न्याय पहुँचाने में मदद करती है, उसे नालसा एवं झालसा द्वारा प्रोत्साहन भी करना किया जाता है। डालसा द्वारा कुछ विद्वान अधिवक्ताओं एवं पी०एल०वी० को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें 09 तारीख को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में जिला जज प्रथम संजय कुमार, अनुमण्डलीय न्यायिक दण्डाधिकारी दिनेश बाउरी, विद्वान अधिवक्तागण, व्यवहार न्यायालय के सभी कर्मचारीगण तथा पीएलवी आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *