पेशाब कांड: झामुमो ने भाजपा का फूंका पुतला,कहा-आदिवासी विरोधी है भाजपा

खूंटी:मध्यप्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना के विरोध में गुरुवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुतला फूंका। पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने कहा किभाजपा कार्यकर्ता के द्वारा मध्यप्रदेश में आदिवासी युवक के साथ किया गया कुकृत्य भारतीय जनता पार्टी के चाल, चरित्र और चेहरे को उजागर करता है। भारतीय जनता पार्टी के उक्त मानसिकता के खिलाफ हम लोगों ने राज्य के सभी जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से आदिवासी विरोधी रहा है। इस अवसर पर ज़िला उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिडू, डिक्शन पुर्ती, सचिव गुलशन सिंह मुण्डा, केन्द्रीय सदस्य मक़सूद अंसारी, स्नेहलता कंडुलना, सुशील पहान, सुदीप गुड़िया, भोलेनाथ लाल, ज़िला संगठन सचिव मोजीर अंसारी, ज़िला संगठन सह सचिव ऊषा धान, अर्जुन मुंडा, खूँटी प्रखण्ड अध्यक्ष शंकर सिंह मुण्डा, उपाध्यक्ष आलोक रितेश डुंगडुंग, तौसिफ अंसारी, सचिव महेंद्र सिंह मुण्डा, खूँटी प्रखण्ड प्रमुख सोशल मीडिया प्रभारी संदीप तिडू, माँगु होरो, विजय संगा, अमित होरो, बिरसा मुण्डा, जीदन सोय, विनोद संगा, सोमा मुण्डा, मन्टु मुण्डा, लक्ष्मी महतो, मुरहू प्रखण्ड अध्यक्ष सानिका बोदरा, सचिव सलन ओड़या, सोशल मीडिया प्रभारी सहदेव मुण्डू, बिन्दा पंचायत अध्यक्ष मीका सोय, ग्राम प्रधान गेबरियल मुणडू, रनिया जिब्लीयल मियाँ, अड़की प्रखण्ड अध्यक्ष सोनाराम यादव,सचिव पुर्ण चन्द्र प्रमाणिक, सुर्य देव सिंह मुण्डा, गुरूवा मुण्डा, तोरपा प्रखण्ड अध्यक्ष रूबेन तोपनो, उदय चौधरी, सिंगराय कंन्डुलना, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *