धनबाद के केंदुआडीह खनन एरिया में जहरीली गैस का रिसाव जारी,छह हजार से अधिक लोग प्रभावित
रांची: धनबाद जिले के केंदुआडीह खनन एरिया में जहरीली गैस का रिसाव जारी है। गैस का रिसाव तीन जगहों से हो रहा है। जिसमें सबसे अधिक जीएम बंगाल के पास है। इसके अलाव नया डेरा एक नंबर गेट और केंदुआ पांच नंबर है। इसमें छह हजार से अधिक लोग प्रभावित हो गए हैं।जिला प्रशासन और बीसीसीएल बचाव और पुनर्वास के कार्यों में लगी हुई है। साथ ही जहां जहां जहरीली गैस का रिसाव हो रहा है उसे बंद करने में लगी हुई है। गैस का रिसाव रात में अधिक हो रहा है। जहरीली गैस रिसाव से दो महिला की मौत हो चुकी है और दो दर्जन से अधिक लोग सिर दर्द और बेचैनी की बीमारी से ग्रसित लोग अस्पताल भर्ती हैं। केनुआडीह के लोग अब सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हो गए हैं। वहीं बीसीसी एल के सीओ विकास आनंद ने बताया कि गैस रिसाव को बंद करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। साथ ही सम्बंधित क्षेत्रों से लोगों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जरूरी चीजें उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि दो से तीन जगहों पर ही गैस का रिसाव हो रहा है वह भी अब कम हो गया है।
वहीं धनबाद के डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से गैस के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।मिट्टी भराई की जा रही है।फिलहाल माइकिंग कर लोगो को घर छोड़ने को कहा गया है।
चीजों को सामान्य करने की कोशिश जारी है। जो लोग प्रभावित हैं उनको ओल्ड बंगलो में टेंपररी शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही तीन एंबुलेंस स्टैंड बाय में रखा गया है। वहीं 10-15लोग बीमार हैं वह भी बहुत जल्द ठीक हो जायेंगें।
डीसी ने कहा कि कार्बन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह एरिया तो बड़ा है लेकिन गैस का रिसाव एक दो जगहों पर हो रहा है।
वहीं केनुआडीह के ग्रामीणों का कहना है कि बी सी सी एल की लापरवाहीं के कारण यह हो रहा है। उनलोगों को सब चीजों को जानकारी होती है इसके बाद भी समय पर जरूरी कदम नहीं उठाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यहां पर हमलोग हजारों की संख्या में बहुत दिनों से बसे हुए हैं। जमीन के नीचे आग लगी हुई है। हमेशा जान का खतरा बना रहता है। जिला प्रशासन यदि हमलोगों को सुरक्षित दूसरी जगह पर यदि पुनर्वास करती है तो ठीक होगा। साथ ही रोजगार भी उपलब्ध कराना होगा।



