भाजपा विधायकों के जोरदार प्रदर्शन के बाद स्पीकर ने गुरुवार 11 बजे तक सदन की कार्रवाई को किया स्थगित

रांची : झारखंड विधानसभा मानसून सत्र के चौथे दिन बुधवार को भी भाजपा विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक गेरुवा वस्त्र में सदन के बाहर बोल बम के नारे लगाए। साथ ही स्कूलों में इस्लामीकरण का विरोध किया। भाजपा विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा का इस्लामीकरण कर रही है। एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए रविवार की जगह शुक्रवार को अवकाश घोषित किया जा रहा है। इससे आम जनमानस में गलत संदेश का रहा है। श्री वहीं अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड में झारखंड में शिक्षा का हमलोग इस्लामीकरण हरगिज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अविलंब राज्य को सुखाड़ घोषित करे। भाजपा विधायकों ने कहा कि सदन में विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के चार विधायकों को सस्पेंड कर दिया है। उन का निलंबन वापस लिया जाय। भाजपा के विधायक जनहित में सवाल उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सदन को खुद ही चलाना नहीं चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *