स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

रांची:मीडिया की सुर्खियों में हमेशा बने रहने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मिली है। मंत्री को किसी ने उनके फोन पर धमकी दी है,जिसका नंबर7903928578 है। यह धमकी रात साढ़े 11बजे दिया गया है। इस संबंध में रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को लिखित शिकायत की गई है। एसएसपी ने जल्द ही मामले का उद्भेदन करने का आश्वासन दिया गया है।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि रात के करीब 11:30में किसी ने मेरे मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। मैं इस वक्त दिल्ली में डिशूम गुरु शिबू सोरेन को देखने सर गंगाराम अस्पताल आया हूं। वैसे मैने एसएसपी चंदन कुमार से शिकायत कर दिया है।
मंत्री अंसारी ने कहा कि मेरा तो कोई दुश्मन नहीं है। मैं सब से मिलता हूं। बीजेपी के कई लोगों से भी मिलता हूं। मैं सभी का सम्मान करता हूं। जिसने भी यह गंदा काम किया होगा पुलिस उसे ढूंढ निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *