रांची में प्रियंका गांधी की दहाड़,संविधान की रक्षा के लिए इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताइए

रांची: राजधानी रांची के लोआडीह स्थित हाईटेंशन मैदान में इंडी गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। यही संविधान आपको सारे अधिकार देता है। भोजन,शिक्षा और आरक्षण का अधिकार देता है। जब लोकतंत्र ही नहीं बचेगा तो आप अपनी आवाज कैसे उठाएंगे। उन्होंने कहा कि आज जनता के सामने कई बड़ी समस्याएं हैं। सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। 45 सालों में इतनी बेरोजगारी नहीं हुई। 70करोड़ नौजवान बेरोजगार हैं। आज हर वह नौजवान शिक्षित बेरोजगार है। किसी ने बीटेक किया,किसी ने डिप्लोमा,किसी ने इंजीनियरिंग की है तो कोई बीए पास कर नौकरी के लिए भटक रहा है। जीतने भी सरकारी संस्थान हैं उसे पीएम मोदी ने निजी हाथों में देने का काम किया। इससे नौकरियां कम हो गई है।
कांग्रेस ने 70सालों में जो काम नहीं कर पाई वह मोदी जी ने दस सालों में कर दिया है और वह देश की संपत्तियों को बेचने का काम किया। कांग्रेस ने इसे संजोया और पीएम मोदी ने अडानी और अंबानी को दे दिया। 14 लाख करोड़ रुपए अपने चहेते 22खरबपतियों के कर्ज को माफ कर दिया। इनके पास किसानों के कर्ज माफ करने के लिए नहीं हैं। नया सांसद भवन बनाने के लिए पैसा है। किसानों के गन्ने के बजाए 14 हजार करोड़ देने के लिए नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि बीते दस सालों में बीजेपी दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई है। जबकि कांग्रेस 70 सालों में अमीर पार्टी बन नहीं पाई ही। यह पैसे कहां से आए। पीएम मोदी ईमानदार होने की बात करते हैं तो फिर इतने पैसे कहां से आए।
उन्होंने कहा कि कोरोना टीका बनाने वाली कंपनी से बीजेपी ने 52 करोड़ रुपए चंदा लिया। आज हम सब घबराए हुए हैं कि वैक्सीन लेने से कुछ लोगों को गंभीर बीमारी हुई और मौत भी हो गई है।पीएम मोदी ने कौन सी वैक्सीन लिया यह किसी को मालूम नहीं है।
पांच किलो राशन देना पीएम मोदी की मजबूरी है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी भोजन का अधिकार आपके लिए लाई थी। भोजन का अधिकार में हर गरीब परिवार को राशन देने का प्रावधान है।
कांग्रेस पार्टी ने गरीब परिवारों के लिए 25लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने इसे लागू कर दिया था। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने हर गरीब महिलाओं के खाते में प्रति महीने दो हजार रुपए दे रही है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर महिलाओं के खाते में हर महीने साढ़े आठ हजार रुपए दिया जायेगा। साल में एक लाख रुपए उनके खाते में आयेगा। तीस लाख पढ़े लिखे युवाओं को सरकारी नौकरी दिया जायेगा। हुनर बनाने के लिए युवाओं को एक लाख रुपए दिए जाएंगे। शिक्षा हेतु कर्ज माफ किया जायेगा।टी स्थानीय लोगों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाएगी। इस तरह प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की मेनिफेटो को पढ़ कर जनता को बताया।
दूसरी बड़ी समस्या महंगाई है। हर चीज महंगी हो गई है। माध्यम वर्ग परिवारों का जीना मुश्किल हो गया है।इस महंगाई में महिलाओं को।सबसे अधिक परेशानी हो रही है,उसका घर सही से नहीं चल रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दस सालों में कुछ नहीं किया है। यदि विकास किया होता तो जनता के सामने इतना पसीना बहाना नहीं पड़ता। इसलिए चुनावी भाषण में विकास पर कुछ बातें नहीं करते हैं। चुनावी भाषण में कांग्रेस की आलोचना करने के सिवा उन्हें कुछ नहीं आता है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश में पदयात्रा कर जनता की नब्ज टटोलने का काम किया है। राहुल गांधी देश की संविधान को बचाना चाहते हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। राहुल गांधी ने देश को बचाने के लिए कई पार्टियों के साथ गठबंधन किया है। उन्हें युवा,महिला,किसानों की फिकर है। उन्होंने मणिपुर में महिलाओं के दर्द को समझने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान ओर लोकतंत्र खतरे में हैं। उसे बचाने के लिए देश की जनता को वोट के माध्यम से करना होगा। कांग्रेस पार्टी आपके हक और अधिकार के लिए हमेशा लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र से इंडी गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय वेल एजुकेटेड महिला हैं। रांची के विकास का विजन इनके पास है।
खिजरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने अपने संबोधन में कहा कि इस चुनाव में रांची की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को भारी मतों से जीतने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। बीजेपी इस देश के संविधान को बदलना चाहती है। इसलिए इस बार चार सौ सीटें मांग रहे हैं। दस साल में बीजेपी ने देश को गर्त में डाल दिया है। दस साल से कोई सरकारी नौकरी की वेकेंसी नहीं निकली। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। युवाओं के साथ छलने का काम बीजेपी ने किया है। पीएम मोदी की कथनी और करनी में फर्क है। आपका यह जुमला पूरा देश देखा रहा है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। आर्मी,मिलिट्री के साथ भी खिलवाड़ करने का काम किया है। मात्र चार साल के लिए नौकरी दे रहे हैं और उन्हें रिटायर कर दे रहे हैं। इस देश के युवा राहुल गांधी ने पद यात्रा कर देश की जनता की नब्ज टटोलने का काम किया है।कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने का काम किया है। लेकिन पीएम मोदी ने अपने करीबी अदानी के कर्ज को माफ करने का काम किया है।
पीएम मोदी ने मणिपुर की बेटियां का अपमान बीजेपी ने किया है। उसके साथ बर्बरता किया गया।
पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव ने कहा कि बीजेपी के खिलाफ पूरे देश में लहर चली है। पीएम मोदी आरक्षण को समाप्त करना चाहते हैं। एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति को बार बार अपमान करने का काम किया गया है। असम में आदिवासी महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। बीजेपी की नजर खनिज संपदा पर है। अपने चहते उद्योगपतियों को खदान की लीज देना चाहते हैं। बीजेपी ने समाज में धर्म के नाम पर लड़वाने का काम किया है। इंडिया की सरकार बनेगी तो आदिवासियों को मान सम्मान मिलेगा।
कोरोना काल में पीएम केयर फंड का दुरुपयोग किया गया। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को इस देश से खदेड़ देना है। झारखंड की सभी 14सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
चुनावी सभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना कुमारी,खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा,सुखदेव भगत, रमा खलखो,बिनोद सिंह,महुआ माजी,सहजदा अनवर,अजय तिर्की सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी गुलाम मीर अहमद,पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय,राजेश ठाकुर,बंधु तिर्की,राकेश सिन्हा,राजद नेता गौरीशंकर यादव,जेएमएम के विनोद पांडेय,कुमार राजा,अमूल्य नीरज खलखो साहिर कई नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *