सिटी फोटो लैब मल्टी एलबम शो रूम का नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने किया उद्घाटन

रांची: राजधानी रांची के थड़पकना स्थित सिटी फोटो लैब मल्टी एलबम शो रूम का रविवार को नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने उद्घाटन किया।

नेता प्रतिपक्ष को लैब के प्रबंधक सोनू ने पूरे प्रतिष्ठान को दिखाया। साथ ही वर्तमान समय में किसी भी फोटो को आकर्षक कैसे बनाया जाता है,इसकी जानकारी दी।


सोनू ने बताया कि इस तरह का फोटो लैब झारखंड में नहीं था। राजधानी रांची में यह अत्याधुनिक पहला फोटो लैब है। मल्टी ब्रांड एलबम का झारखंड में पहला एलबम हब है। इस तरह का एलबम दिल्ली,कोलकाता और मुंबई में ही मिलता है। लेकिन अब यहां के लोगों को रांची में ही मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *