प्रदेश राजद ने पांच प्रवक्ताओं की सूची जारी किया, कैलाश यादव पुनः प्रवक्ता बने
रांची : झारखंड प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने पार्टी प्रवक्ता के लिए अधिकृत रूप से 5 नामों की सूची जारी किया है. जिसमें कैलाश यादव, डॉ मनोज कुमार,आबिद अली,विश्वनाथ राम घूरा और घनश्याम चौधरी है.प्रवक्ताओं के सूची जारी होने पर पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह यादव मंत्री संजय प्र यादव प्रधान महासचिव पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता विधायक दल नेता सुरेश पासवान विधायक नरेश सिंह पूर्व अध्यक्ष गौतम सागर राणा वरिष्ठ नेता सुभाष यादव सहित पार्टी के तमाम लोगों ने बधाई दिया. अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कैलाश यादव को कहा कि पार्टी के पक्ष में जोरदार तरीके से मीडिया में बात रखने को कहा है.



