ईद- ए- मिलाद- उन-नबी की झारखंड वासियों को मुबारकबाद

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने ईद- ए- मिलाद- उन-नबी की झारखंड वासियों को दिली मुबारकबाद दी है।
अपने बधाई संदेश में कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने कहा इस्लाम धर्म में आज का बहुत ही महत्वपूर्ण है, इस दिन को अल्लाह की इबादत का खास मौका माना जाता है, जुलूस निकालते हैं, दान व जकात करते हैं। मोहब्बद साहब के संदेशों को आत्मसात करते हुए जन जन तक पहुंचाते हैं। ईद मिलादुन्नबी हमें शांति, भाईचारगी,अमन,चैन का माहौल कायम करने का संदेश भी देता है।
कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा दुनियाभर के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनकी जयंती पवित्र पैगंबर साहेब की दया, करुणा और शिक्षाओं की याद दिलाता है।मुस्लिम समाज पैगंबर साहब के जन्म और उनकी शिक्षाओं के आगमन को याद करते हैं।
कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा कि शुभ अवसर पर अल्लाह सबको खुशी और धन्य जीवन प्रदान करें। हर इंसान एक दूसरे को गले लगाकर प्रेम और भाईचारे के साथ जीवन जिये और पवित्र दिन की रोशनी हमारे दिलों को रौशन करे।
प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट आलोक दूबे, किशोर शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता ने हजारीबाग की बड़कागांव प्रखंड में सिरमा पंचायत के पास 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में शामिल कुछ लोगों के घायल होने की समाचार प्राप्त हुई है, घटना काफी दुखद एवं मर्माहत करने वाली है, कांग्रेसी नेताओं ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है तो वही प्रशासन से पूरी स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने का अनुरोध किया है एवं साथ ही साथ घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *