हजरत मोहम्मद साहब के रास्ते में चलने का किया आहान: वैद्यनाथ राम

लातेहार : हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर जुलूस-ए- मोहम्मदी इंतेजामिया कमेटी लातेहार के द्वारा जिला मुख्यालय से जुलूस निकाल कर जिला खेल स्टेडियम पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। सभा में बतौर मुख्य अतिथि लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा एवं लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि पैगंबर एवं आखिरी नबी कहलाने वाले हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के जश्न में डूबे लोगों ने एक दूसरे के साथ मिलकर इस पर्व की खुशियां शांति से मनाई है। जुलूस शांति पूर्ण निकालकर हजरत मोहम्मद साहब को एक बार फिर से याद किया गया है। पैगंबर साहब इस्लाम धर्म ही नहीं, बल्कि हर जाति और देश दुनिया के पैगंबर हैं। नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकालकर कमेटी के सदस्यों ने सभी लोगों से मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलकर इंसानियत का पैगाम देने का प्रयास किया है। लातेहार प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने कहा की इस खुशियों को मोहम्मद साहब के बताए गए रास्ते पर चल कर अमन चैन शांति के साथ हर वर्ष मनाएं। इस मौके पर कमिटि का सदर हाजी अशिकुल्लाह साहब, मुफ़्ती सफीउल्लाह साहब, कारी जियाउद्दीन साहब, आफ़ताब आलम, रिजवान अंसारी,शमसुल होदा, शमशाद आलम, जावेद खान,शाहिद मास्टर, अलीमुद्दीन कर्मचारी,कारी इरफान साहब, शकील साहब, ख़ुशतर, तौकीर, शमशाद, टिंकू, अजमेरी, सद्दाम, लड्डन, मुस्तफा ,अब्बास अली,हाफिज कासिम साहब, महताब ,साजिद अंसारी, जावेद खान, मोहम्मद रमुज अंसारी, अबास अली, लादेन, फैजान सरवर, हाजी सलीम,इम्तेयाज, हसन मंजर समेत कई लोग उपस्थित थे।
मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर शहर में निकली जुलूस: पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर जिला मुख्यालय में ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान मुस्लिम धर्मालंबियों ने हजरत मोहम्मद साहब द्वारा बताए गए नेकी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिला मुख्यालय समेत नावागढ़, पोचरा समेत सभी पंचायत में जुलूस निकाला गया। जिला मुख्यालय में निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे शहर का भ्रमण करते हुए अम्बाकोठी मस्जिद में पहुंचे। जहां लोगों ने एक दुसरे को पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस पर बधाई दी।
मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर 50 यूनिट किया रक्तदान :
हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के मौके पर जुलूस-ए- मोहम्मदी इंतेजामिया कमेटी लातेहार के विभिन्न गांवों से आए हुए युवक एवं युवतियों ने कार्यक्रम स्थल पर 50 यूनिट रक्तदान किया।
सुरक्षा बल था मुस्तैथ: जिला मुख्यालय के खेल स्टेडियम में हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के कार्यक्रम के दौरान जगहों -जगहों पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता के द्वारा के द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मुस्लिम समुदाय के द्वारा शांति पूर्वक जुलूस निकाल कर खेल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *