लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी, दो लाख के इनामी उग्रवादी संजय प्रजापति ने किया आत्मसमपर्ण

लातेहारः लातेहार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस के समक्ष शनिवार को दो लाख का इनामी नक्सली संजय प्रजापित ने आत्मसमर्पण कर दिया है। संजय प्रजापति ने डीआइजी राजकुमार लकड़ा के समक्ष आत्मसमर्पण किया। प्रजापति उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़ा हुआ था। संगठन का सब जोनल कमांडर था। संजय प्रजापति के खिलाफ राज्य के विभिन्न जिलों में कई मामले दर्ज हैं।बताते चलें कि संजय प्रजापति बीते चार वर्ष से फरार था. वह जेएमएमपी में वर्ष 2013 से सक्रिय था। वह बरवाडीह प्रखंड के नावाडीह गांव का रहने वाला है.वहीं डीआइजी ने अपील की है कि नक्सली हथियार छोड़कर मेन स्ट्रीम में लौटें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *