14 एवं 15 जनवरी को प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन
रांची: प्रथम विश्व योगासन प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 जनवरी को हांगकांग के मकाऊ शहर में होगा। इसमें 13 देश के प्रतिभागी शामिल होगे और अपनी योग कला का प्रदर्शन करेंगे। भारत की ओर से झारखंड राज्य योग संघ के खिलाड़ियों के अतिरिक्त अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी शामिल होगे। झारखंड राज्य योग संघ के सचिव नन्द दुलाल ने बताया कि यह आयोजन विश्व की प्रथम आधिकारिक योगासन प्रतियोगिता है। झारखंड राज्य योग एसोसिएशन की ओर से इस योगासन प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में शामिल होने वाले कुछ खिलाड़ी इस प्रकार हैं।भास्कर रॉय,अनमोल यादव, सुशीत बनर्जी,अमन कुमार पांडे,विनोद कुमार रंजन,पवनानंद झा,मिसेज सविता कुमारी,तनवी गौरव,प्रियांशी झा,पायल कर्माकर, प्रियांशु कुमारी,तुहिना सेन,मिस सीमा राय एवं सुनीता कुमारी शामिल है।
महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रतियोगिता की स्पॉन्सर रांची की वीकडेज है।यह झारखंड और रांची के लिए गर्व का विषय है।



