अंश-अंशिका का 9 वें दिन भी सुराग नहीं, विरोध में मशाल जुलूस,11को एचईसी औद्योगिक क्षेत्र बंद कराने का ऐलान
रांची : राजधानी रांची के मौसीबाड़ी खटाल से पिछले नौ दिनों से गुम अंश अंशिका के बरामद नहीं होने पर स्थानीय लोगों का जिला प्रशासन के प्रति आक्रोश भड़क गया। अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर मशाल लेकर उतरे और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। मशाल जुलूस पुराना विधानसभा से प्रारंभ हुआ और बिरसा मुंडा चौक पर पैदल मार्च किया। इस दौरान सभी के आंखों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा झलक रहा था।

बड़ी संख्या में महिलाएं मशाल जुलूस में शामिल हुई।
मशाल जुलूस को राजद नेता सह अंश अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक कैलाश यादव के नेतृत्व में रंजन यादव गौरीशंकर यादव परमेश्वर सिंह मिंटू पासवान नंदन यादव बबन यादव संजीत यादव अनिता यादव उमेश यादव सुनील यादव सुरेन्द्र सिंह भीम यादव प्रमोद मिश्रा रामकुमार सिंह लालू राज राहुल कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग मौसीबाड़ी खटाल से निकल कर झोपड़ी मार्केट सेक्टर 2 मार्केट एवं पुराना विधानसभा होते हुए बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर सभा कर समाप्त हुआ।
इस दौरान गौरीशंकर यादव,कैलाश यादव,अनीता यादव सहित कई नेताओं ने कहा है आज 9 वें दिन भी अपहृत अंश-अंशिका का कोई सुराग नहीं मिला, प्रशासन के तरफ से कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है ।
विदित है विगत 2 जनवरी से मौसीबाड़ी मल्लारकोचा खटाल निवासी सुनील यादव के 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका दोनों भाई बहन दिन के 2:30 बजे से गायब हैं ।जबकि इसकी लिखित शिकायत स्थानीय धुर्वा थाना प्रभारी को दे दी गई थी ! लेकिन प्रशासन से अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के कारण समाज एवं क्षेत्र के लोगों में भारी जनाक्रोश व्याप्त है।
यादव ने कहा कि अपहृत अंश-अंशिका का सकुशल वापसी के लिए भगवान जगन्नाथ स्वामी से विनती है कि बच्चा सकुशल बरामद हो जाय। हर दिन एक उम्मीद और आशा लगी रहती है कि आज अंश-अंशिका आ जाएगा।
परिजनों एवं समाज में प्रतिदिन स्थिति मायूसी के साथ तनावपूर्ण होते जा रहा है लोगों में काफी गुस्सा बढ़ रहा है अब जनाक्रोश को रोकना असंभव जैसा है इसलिए जनाक्रोश अब जनांदोलन में तब्दील होगा।
अंश-अंशिका की सकुशल वापसी के लिए रविवार को संपूर्ण एचईसी औद्योगिक क्षेत्र बाजार हाट दुकान ऑटो गाड़ी सब बंद रखने का ऐलान कर दिया है। एचईसी क्षेत्र का चप्पा चप्पा बंद रहेगा। कल बंद का आह्वान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। उस दौरान कल सुबह से ही समिति के समर्थक लोग सड़क पर शांतिमार्च के जरिए बंद का समर्थन के अपील करेंगे।
राहुल यादव ने बताया कि कल बंद के दौरान सुबह 10 बजे सेक्टर 2 पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास सभी लोग इकट्ठा होकर अपहृत अंश-अंशिका के परिजन समाज और समिति सदस्यों के लोग संयुक्त रूप से सड़क पर उतरकर वहां से सदभावना अपील के साथ शांतिमार्च कर सेक्टर 2 पुराना ओपीडी गोलचक्कर के पास जुटेंगे।
कल बंद को सफल बनाने हेतु 3 क्षेत्र धुर्वा, जगन्नाथपुर और सेक्टर 2 के लिए विशेष टीम बनाया गया है ।



