Axiom Mission 4 के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन की ओर रवाना हुए शुभांशु शुक्ला

लखनऊ : भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष उड़ान पर लखनऊ में उनके परिवार और आसपास के लोगों में जबरदस्त उत्साह और गर्व का माहौल है। Axiom Mission 4 के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की ओर रवाना हुए शुभांशु भारत के उन गिने-चुने अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी है।
शुभांशु शुक्ला के माता-पिता दोनों एक साथ लखनऊ से शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा को देख रहे थे । शुभांशु की मां की आंखें उस वक्त छलक गईं जब वे अंतरिक्ष में पहुंचे । शुभांशु शुक्ला के परिजन भावुक नजर आए। उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा, यहबहुतअच्छाअनुभवहैहमसबबहुतभावुकहोगएथे।बहुतखुशीहै।”  उनकी बहन शुचि मिश्रा ने भावुक होते हुए कहा, यहबहुतभावुकपलथामेरेपासशब्दनहींहैं।हमबहुतखुशहैंकिपहलास्टेजअच्छेसेपारहोगयालेकिनयहबसशुरुआतहैअभीबहुतकुछबाकीहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *