पाकिस्तान की सेना ने फिर एक बार भारत को दी धमकी,कहा- आबकी बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ तो अंजाम बहुत बुरा होगा
एजेंसी : भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने वाला नहीं है। भारत पर हमेशा उसकी गलत नजर रहती है। भारतीय सेना के द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से पाकिस्तान की सेना में खलबली है। इसी कड़ी में एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि अगर भारत इसबार सीजफायर का उल्लंघन करता है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।
चौधरी ने कहा, अगर कोई भी हमारी सीमा में आकर देश की अखंडता से खिलवाड़ करेगा तो उसका जवाब बहुत ही क्रूर और निर्णायक होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका जैसे देश जानते हैं कि भारत क्या करने की कोशिश कर रहा है। चौधरी का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अलग-थलग पड़ा हुआ है और खुद आंतरिक संकटों से जूझ रहा है।
पाकिस्तान के नेता और सैन्य अधिकारी इससे पहले भी कई बार भारत को परमाणु हमले जैसी धमकियां दे चुके हैं, लेकिन हर बार भारत ने संयमित लेकिन प्रभावशाली जवाब दिया है। पाकिस्तान की धमकी भरी भाषा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अब गंभीरता से नहीं ली जाती, क्योंकि उसकी साख लगातार गिरती जा रही है।



