मजदूरों को जल्द से जल्द लेबर कार्ड बना लेने की जरूरत: सयूम अंसारी

खूंटी: शहर के डाक बंगला परिसर में असंगठित कामगार मोटिया मजदूर किसान संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए मजदूर संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मांझी को बनाया गया। वही महिला कार्यकारी अध्यक्ष सुनीता देवी, अध्यक्ष रेखा देवी किसान संघ के अध्यक्ष गोपाल महतो को बनाया गया. डीजल ऑटो संग के अध्यक्ष अरुण सांगा कुली संघ के अध्यक्ष विनोद महतो को ई-रिक्शा के अध्यक्ष तेतरू महतो सब्जी संघ के धनेश्वर महतो थे। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा मजदूरों को जल्द से जल्द लेबर कार्ड बना लेना चाहिए। सरकार उनकी ओर आकर्षित है। धर्मेंद्र मांझी ने कहा इस संगठन को खड़ा करने में शहर से लेकर गांव तक को जोड़ने का बात कही आने वाला दिन में मजदूर दिवस पर भव्य कार्यक्रम करने की निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बबलू नायक, विनोद राम ,पवन महतो ,कुलदीप महतो, कैलाश महतो, प्रकाश मुंडा, सोमा मुंडा, सोनू बोदरा, उर्मिला देवी, पूनम देवी, आरती देवी, खोजो बाला देवी अन्य श्रमिक उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *