नपं अध्यक्षा ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना।

सरायकेला। नगर पंचायत सरायकेला अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक ने बुधवार को सदर अस्पताल सरायकेला का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बारी बारी से प्रायः सभी वार्ड वृद्ध, महिला एवं पुरुष, चाइल्ड वार्ड तथा आइसीयू वार्ड में घूम घूम कर वार्ड की साफ सफाई का हाल जाना एवं रोगियों से बातचीत किए।अध्यक्षा ने कहा कि सदर अस्पताल पहले से बहुत बेहतर कार्य कर रहा है। प्रायः सारी व्यवस्था यहां उपलव्ध है। परंतु यहां आवश्यकतानुसार डॉक्टर उपलव्ध नहीं है। जिसके कारण यहां सभी प्रकार की रोगों की इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में जिला के सिविल सर्जन से संपर्क करने से पता चला कि सदर अस्पताल सरायकेला में जिस प्रकार का व्यवस्था रहना चाहिए वर्तमान वह सभी उपलब्ध है। केवल डॉक्टरों की कमी है। यहां कुल 120 डॉक्टर होना चाहिए, परंतु वर्तमान मात्र 52 डॉक्टर ही कार्यरत है। इस्टैब्लिशमेंट में भी स्टाफ की कमी है। नगर पंचायत अध्यक्षा ने अस्पताल की और बेहतर सेवा के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस निरीक्षण में बद्री नारायण दारोगा, सुमित चौधरी, दुखु राम साहू भी साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *