नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो, सांगठनिक चुनाव का रिपोर्ट दिया

रांची : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद खीरू महतो ने बिहार के मुख्यमंत्री सह जनता दल (यू ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री आवास पटना में मुलाक़ात की। उन्होंने झारखण्ड प्रदेश जदयू के सांगठनिक चुनाव का रिपोर्ट दिया। खीरू महतो को पुनः निर्विरोध अध्यक्ष बनने पर मुख्यमंत्री ने बधाई दी। इस दौरान खीरू महतो, राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रवण कुमार एवं धनबाद के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने नीतीश कुमार को राज्य सभा जाने के बाद उनके सुपुत्र श्री निशांत कुमार को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की।

नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत कुमार को जदयू में शामिल होने पर झारखंड प्रदेश जदयू नेताओं ने बधाई दी है। प्रवक्ता सागर कुमार ने कहा उनका युवा नेतृत्व पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

जदयू नेता आफ़ताब जमील, श्रवण कुमार, सागर कुमार, भगवान सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, पिंटू सिंह सहित अन्य लोगों ने निशांत कुमार को जदयू की सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *