लोकनायक जयप्रकाश नारायण अपूर्व नेतृत्व क्षमता के प्रकाश पुंज :शैलेश

रांची : बरियातू स्थित आरोग्य भवन में शनिवार को
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रांची जिला शैलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण जीवन मानवता और राष्ट्र सेवा में समर्पित रहा राष्ट्रीय सेवा के हर क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान रहा है। चाहे आजादी की लड़ाई हो, या राष्ट्र का निर्माण हो मानवता के लिए उन्होंने कई क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दिया चाहे वह सर्वोदय आंदोलन  या समाज के डाकुओं को आत्मसमर्पण करवाना हो, उनकी नेतृत्व क्षमता अभूतपूर्व थी।
पद और प्रतिष्ठा का त्याग उन्होंने राष्ट्रीय राजनीतिक जीवन में अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी के रूप में उन्होंने लोकतंत्र का तानाशाही चरित्र को लोक जनशक्ति के माध्यम से उखाड़ फेंका। उन्होंने साबित कर दिया लोकतंत्र में तानाशाही नहीं चल सकती हैं। इसका प्रतिकार उन्होंने सन 1974 के छात्र आंदोलन में बखूबी नेतृत्व देख कर के साबित कर दिया लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है।
आज हमारा यह संकल्प है कि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर के समाज और राष्ट्र की सेवा करें यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के रांची जिला के शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष  संदीप रंजन सहाय, रांची जिला संगठन मंत्री किशोर सिन्हा, विजय नारायण सिन्हा रजिस्टर आइफा विश्वविद्यालय, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सत्येंद्र मालिक सहित कई गणमान्य व्यक्ति लोकनायक जयप्रकाश नारायण को पुष्पांजलि देकर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *