जदयू से केसी त्यागी की छुट्टी, राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नाम घोषित

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। उसमें मंगनी लाल मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। नई कमिटी में 22 नेताओं को महासचिव बनाया गया है।सबसे चौंकाने वो बात यह है कि वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट से बाहर कर दिया गया है। पुरानी टीम में केसी त्यागी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव के पद पर थे। बताया जाता है कि हाल दिनों में त्यागी की सीएम नीतीश कुमार से दूरी बढ़ गई थी। लिहाजा इस बार उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में जगह नहीं मिली। इस पर केसी त्यागी ने कहा कि हम तो खुद मना कर चुके थे। काफी पहले ही हमने नीतीश कुमार को बता दिया था कि अब वे कमेटी में नहीं रहेंगे। आरसीपी सिंह के समय में ही हमने अपनी यह इच्छा जाहिर कर दी थी।
जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खान की तरफ से जारी की गई इस नई लिस्ट में रामनाथ ठाकुर, अली अशरफ फातमी, संजय झा, गिरधारी यादव, संतोष कुमार कुशवाहा, रामसेवक सिंह, चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, दसई चौधरी, गुलाम रसूल बलियावी, आरपी मंडल, विजय कुमार मांझी, भगवान सिंह कुशवाहा, कहकशां परवीन और राजकुमार शर्मा को महासचिव बनाया गया है।
वहीं पूर्व विधायक राजीव रंजन को महासचिव के साथ-साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। यूपी के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भी महासचिव बनाया गया है। कमर आलम, हरीश चंद्र पाटिल, अशफाक अहमद, इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन और राज सिंह मान को भी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि 7 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। सचिव की लिस्ट में रविंद्र प्रसाद सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, संजय वर्मा, अनूप पटेल, दयानंद राय, संजय कुमार शामिल हैं, वहीं सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *